राफेल सहित अनेकों मसलों पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कार्यकत्र्ताओं संग उतरेंगे सड़कों पर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राफेल सहित अनेकों मसलों पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कार्यकत्र्ताओं संग उतरेंगे सड़कों पर

तंवर ने यहां देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उनके

जींद : हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जींद में भाजपा सरकार के खिलाफ राफेल महाघोटाले, नोटबंदी, पेट्रोल व गैस की बढ़ती कीमत, बेरोजगारी, भय, भ्रष्टाचार, हरियाणा में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए 10 सितंबर को भाजपा सरकार के खिलाफ जींद की पुरानी अनाज मंडी से चलकर डीसी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

इसमें हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह बात तंवर ने यहां देर शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री विजेंद्र कादयान, रघुबीर रोहित दलाल, पूनम चौहान भी मौजूद रहे। इस मौके पर भाजपा नेता राकेश खटकड़ ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।

राफेल डील घोटाला के खिलाफ कांग्रेस जाएगी जनता की अदालत में : तंवर

डॉ. अशोक तंवर ने उनका स्वागत किया और कहा कि कांग्रेस में हर कार्यकर्ता को पूरा मान-सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर को पानीपत के हुडा ग्राउंड में प्रदेश स्तरीय विशाल रैली की जाएगी। इस रैली के बाद भाजपा शासनकाल की जडें हिल जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।