फरीदाबाद में दिनदहाड़े कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फरीदाबाद में दिनदहाड़े कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की गोली मारकर हत्या

जानकारी के मुताबिक विकास चौधरी आज सुबह जिम से लौट रहे थे तभी कुछ अज्ञात कार सवार बदमाशों

हरियाणा के फरीदाबाद में तीन बदमाशों ने कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। तीनों बदमाश कार में सवार होकर आए थे। पूरी घटना फरीदाबाद के सेक्टर 9 में एशियन अस्पताल के क्लिनिक के सामने हुई है। जानकारी के मुताबिक विकास को 8 से 10 गोलियां मारी गई है। 
गोली लगने के बाद विकास को सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक विकास चौधरी आज सुबह जिम से लौट रहे थे तभी कुछ अज्ञात कार सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। जैसे ही विकास अपनी गाड़ी से उतरे, वैसे ही हमलावरों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी। विकास पर करीब 8 से 10 गोलियां  दागी गई।
1561615951 vikas
अज्ञात बदमाशों ने विकास पर अंधाधुंध फायरिंग की जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर अपराध जांच शाखा, सेक्टर आठ थाना पुलिस और डीसीपी क्राइम ने मौका मुआयना किया। विकास की गाडी के शीशों पर भी चार गोलियां लगी हैं। हमलावर सफेद रंग की कार में आए थे। इस वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।