कांग्रेस को चुनाव लड़ने चाहिए पार्टी सिंबल पर : अशोक तंवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस को चुनाव लड़ने चाहिए पार्टी सिंबल पर : अशोक तंवर

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश का भला कर सकती है। अशोक तंवर आज सोनीपत

सोनीपत : सोनीपत जिले में इनेलो को आज उस वक्त बड़ा झटका लगा जब पूर्व में सोनीपत की शहरी सीट से इनेलो के उम्मीदवार रहे सतिंदर नांदल कल सुबह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर व अन्य कांग्रेसी नेताओं की मौजूदगी में इनेलो छोड़ कर विधिवत रूप से अपने सैंकड़ो समर्थको सहित कांग्रेस में शामिल हो गए।

गौरतलब है कि सतिंदर नांदल जो कि पूर्व में काफी समय ट्रक यूनियन के प्रधान भी रह चुके हैं जिले में इनेलो के बड़े नेताओं में शुमार किये जाते हैं। सतिंदर नांदल ने विधानसभा चुनावों में इसे साबित भी किया था जब उन्होंने सोनीपत से इनेलो उम्मीदवार के रूप में अच्छी खासी वोट हासिल की थी जब की सोनीपत का इतिहास बताता है कि इस सीट पर इनेलो का कभी भी वर्चस्व नहीं रहा है।

एक दिन पहले पूर्व मंत्री वेद सिंह द्वारा दुष्यंत गुट में जाने के बाद इनेलो को जिले में यह दूसरा बड़ा झटका है। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि आज पूरे प्रदेश की जनता कांग्रेस के साथ है और कांग्रेस को अपने सिंबल पर नगर निगम चुनाव लडऩे चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी देश और प्रदेश का भला कर सकती है। अशोक तंवर आज सोनीपत में पहुंचे एक कार्यक्रम में पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर इनेलो नेता सितेंद्र नांदल ने इनेलो का चश्मा उतार कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। अशोक तंवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश का पूरी तरह से नाश कर दिया है जिसमें इनेलो भाजपा की सहयोगी पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि आज इनेलो खुद नाश होने के कगार पर है।

इनेलो पर चुटकी लेते हुए अशोक तंवर ने कहा कि आज इनेलो में महाभारत मची हुई है और इनेलो नेताओ के नाम भी महाभारत के चरित्रों जैसे है। उन्होंने कहा कि इनेलो की फूंट से नहीं प्रदेश की जनता के मन से उन्हें फायदा मिलेगा। जनता पहले ही मन बना चुकी है कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही इस देश और प्रदेश का भला कर सकती है। आज प्रदेश में बढ़ रही गरीबी बेरोजगारी महंगाई लचर कानून व्यवस्था को अच्छी स्थिति में ला सकती हैं।

देश और प्रदेश का विकास कांग्रेस पार्टी ही करवा सकती हैं। इनेलो के फूड प्रकरण के बाद लोगों के मन की दुविधा खत्म हुई है और आज पूरे प्रदेश की जनता एकमत के साथ कांग्रेस के साथ हैं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की नींद उड़ चुकी है। जब पिछले दिनों करनाल में कार्यक्रम था तो कांग्रेस पार्टी ने 1 दिन में 26 कार्यक्रम किये तो वहां की जनता का कहना था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 4 वर्षों में जितने कार्यक्रम नहीं किए उतने कांग्रेस ने 1 दिन में किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।