कांग्रेस देती है विभाजनकारी ताकतों को बढ़ावा : इंद्रेश कुमार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस देती है विभाजनकारी ताकतों को बढ़ावा : इंद्रेश कुमार

इंद्रेश कुमार ने कहा कि अब विश्व की कोई ताकत देश को गुलाम बनाकर नहीं रख सकती। देश

भिवानी : आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार ने कहा कि पाकिस्तान जो हर वक्त कश्मीर राग अलापता रहा है उसे छद्म युद्ध में भी मार खानी पड़ीए तो अब यह कहना शुरू कर दिया है कि कश्मीर के बिना पाकिस्तान अधूरा है। हमें यह कहना होगा कि लाहौर के बिना भारत अधूरा है। तभी पाकिस्तान का छद्म युद्ध बंद हो सकता है। भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विरेन्द्र कौशिक के संयोजन में स्थानीय पंचायत भवन में शहीदों की याद में आयोजित स्वाभिमान दिवस पर उन्होंने कहा कि आज मॉब लिंचिंग पर शोर मचाया जा रहा है। 
जबकि सबसे पहले कश्मीर से मॉब लिंचिंग की शुरुआत हुई थी। छह लाख अल्पसंख्यक हिंदुओं को घर से निकाल दिया गया था। अपने ही देश में वे विस्थापित की तरह जीवनयापन कर रहे हैं। इस पर तो किसी भी दल की ओर से कभी भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई। इसे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजक विरेन्द्र कौशिक ने आरएसएस के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार का फुलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। 
कार्यक्रम में पहुंचे हजारों युवाओं ने भारत माता का जयघोष किया। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, विधायक घनश्याम सर्राफ, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना परमार समेत अनेक वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने विरेन्द्र कौशिक के संयोजन में आयोजित स्वाभिमान दिवस को युवाओं का दिवस बताया और कहा कि हमारे देश के शहीदों के आदर्शों को युवा ही आगे बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंद्रेश कुमार ने कहा कि अब विश्व की कोई ताकत देश को गुलाम बनाकर नहीं रख सकती। देश का युवा जागरूक हो चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में देश की एकता व अखंडता सुरक्षित है। 
इसे और मजबूत करने की जरूरत है। कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि वह हमेशा विभाजनकारी ताकतों को बढ़ावा देती रही है। देश का विभाजन भी उसी के समय हुआ। कश्मीर की समस्या भी उसी की देन है। घाटी में अब हालात बदले हैं। क्यों नहीं वहां अब पत्थरबाजी हो रही है। कार्यक्रम संयोजक विरेन्द्र कौशिक ने कहा कि सैन्य जवानों के पराक्रम के चलते कारगिल में हमारी जीत हुई। पूरे देश को शहीदों पर फख्र है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार रोजाना विकास के नए इतिहास लिख रही है। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार ने युवाओं के लिए शिक्षा, खेल, रोजगार के क्षेत्रों में नए अवसर खोले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।