कांग्रेस ने 5 और उम्मीदवार किये घोषित, सोनीपत लोकसभा सीट से भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को चुनाव मैदान में उतारा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने 5 और उम्मीदवार किये घोषित, सोनीपत लोकसभा सीट से भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को चुनाव मैदान में उतारा

कांग्रेस ने हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा सहित लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को पांच और

कांग्रेस ने हरियाणा से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंदर सिंह हुड्डा सहित लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को पांच और उम्मीदवार घोषित कर दिए।कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

इसके साथ ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 413 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

CJI के खिलाफ आरोपों पर जेटली ने कहा : यह समय न्यायपालिका के साथ खड़े होने का है

पार्टी ने श्री हुड्डा को सोनीपत से प्रत्याशी बनाया है जबकि फरीदाबाद से श्री अवतार सिंह भड़ना को टिकट दिया गया है। श्री निर्मल सिंह को कुरुक्षेत्र, भव्या विश्नोई को हिसार तथा कुलदीप शर्मा को करनाल से उम्मीदवार बनाया गया है।

कांग्रेस ने राज्य की सभी 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं।

हरियाणा में छठे चरण में 12 मई को मतदान होगा। पिछले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोक दल को हराकर सात सीटें जीती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।