निगम चुनाव में छोड़ा कांग्रेस और इनेलो ने मैदान : मनोहर लाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

निगम चुनाव में छोड़ा कांग्रेस और इनेलो ने मैदान : मनोहर लाल

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि करनाल नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस और इनेलो

करनाल : प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि करनाल नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस और इनेलो दोनो ही मैदान छोड़ कर भाग गए है। लेकिन भाजपा ने अपने सिंबल पर मेयर और पार्षद पद पर सभी उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे है। करनाल में आज सुबह पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि करनाल में कांग्रेस और इनेलो को हार का भय सता रहा है। इसलिए विपक्ष ने अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारे है।

क्योंकि उन्हें पता है कि करनाल के नगर निगम चुनाव में दोनों की पोल खुल जाएगी। उन्होने कहा कि हैरानी बात यह है कि दोनों दल भाजपा से डऱ कर एक आजाद प्रत्याशी को समर्थन दे रहे है। रविवार को जींद में हुई दुष्यंत चौटाला की रैली को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में लोकतंत्र है, पार्टियां बनती भी है और बिगड़ती भी है।

लेकिन हरियाणा की जनता किसे समर्थन देगी यह समय बताएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता पूरी तैयारी के साथ करनाल के हर वार्ड में तैयारी के साथ मैदान में है। इसलिए इनेलो और कांगे्रस मैदान छोड़ कर भाग गई है। उन्होने कहा कि भाजपा मेयर पद और पार्षद पद पर बड़ी जीत दर्ज करेगी। क्योंकि भाजपा विकास के मुद्दे पर वोट मांग रही है।

एक सवाल केे जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कोई गुप्त बैठके नहीं कर रही। चुनाव में योजनाएं भी बनती है और बैठके भी होती है। इस अवसर पर राज्यमंत्री नायबसिंह सैनी व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे।

दुष्यंत की पार्टी से इनेलो पर कोई प्रभाव नहीं : अभय

–  हरीश चावला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।