बलिदानियों की तुलना जिन्ना से करना शहीदों का अपमान : विज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बलिदानियों की तुलना जिन्ना से करना शहीदों का अपमान : विज

NULL

चंडीगढ़ : हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने भगत सिंह, राजगुरू एवं सुखदेव सहित अन्य बलिदानियों की तुलना देश का विभाजन करवाने वाले मोहमद अली जिन्ना से करके शहीदों का अपमान किया है। इसके लिए कांग्रेस को कभी क्षमा नही किया जा सकता है। विज ने कहा कि मोहमद अली जिन्ना भारत के दुश्मन थे और नेहरू, गांधी की कमजोरी थे, जिसके फलस्वरूप अखंड भारत के टुकड़े कर दिये गये। इसलिए जिन्ना की फोटो यदि देश के किसी भी स्थान या संस्थान में लगाई गई है तो उसे तुरन्त हटा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए कांग्रेस के करण दलाल को इतिहास की जानकारी नही है, जिसे उन्हें दुरूस्त करनी चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार न केवल अनुसूचित जाति, पिछड़े तथा कमजोर वर्ग की सरकार है बल्कि इनके उत्थान के लिए काम भी कर रही है। उन्होंने कहा कि उनका किसी दल से नही बल्कि लोगों के दिलों से बंधन है, जिसको कोई भी राजनैतिक पार्टी दुष्प्रचार से भी तोड़ नही पा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जमानत से खुश होने की आवश्यकता नही क्योंकि इससे तो केस शुरू हुआ है। विज ने कहा कि खिलाडिय़ों का अपमान तो पुरस्कार न देकर तो हुड्डा सरकार ने किया था, जिनके समय के खिलाडिय़ों की बकाया राशि हमारी सरकार आने पर दी गई थी। उन्होंने कहा कि मुखयमंत्री श्री मनोहर लाल ने पूरी तरह से खनन माफिया की नकेल कस दी है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुखयमंत्री श्री मनोहर लाल दोबारा सरकार बनायेगे, जिसमें किसी कोई शक नही होना चाहिए।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

(आहूजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + sixteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।