किसानों के कर्जमाफी के वायदे से मुकरी गठबंधन की सरकार : हुड्डा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किसानों के कर्जमाफी के वायदे से मुकरी गठबंधन की सरकार : हुड्डा

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अब भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार किसानों के कर्जमाफी

नीलोखेड़ी : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि अब भाजपा-जजपा गठबंधन की सरकार किसानों के कर्जमाफी के वायदे से मुकर रही है, क्योंकि सत्ता में आने से पहले वायदा किया गया था कि पहली कमल से किसानों का कर्जा माफ होगा, लेकिन अब सरकार किसानों के साथ किए गए इस वायदे से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि धान की सरकारी खरीद के नाम पर किसानों को केवल ठगा जा रहा है। 
किसानों को उनकी फसल के उचित दाम नही मिल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता एवं जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चीमा के गांव समानाबाहू में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने गांव में समाजसेवी जतिंद्र पाल सिंह की बेटी की शादी में वर-वधू नवनीत कौर चीमा व गुरजोत सिंह को आर्शीवाद भी दिया। इस दौरान जतिंद्र पाल सिंह व एडवोकेट मनमीत सिंह समेत कई कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सिरोंपा व स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। 
हुड्डा ने कहा कि एक तो पहले ही किसान को उसकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा था और दूसरा इस सरकारी एजेंसी से सरकारी खरीद से किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। प्रदेश की गठबंधन सरकार ने चुनाव से पहले यह वायदा किया था कि सत्ता में आते ही पहली कलम से किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे परंतु आज सरकार बने हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन किसानों के ना तो किसी प्रकार के कर्जे माफ किए गए हैं और ना ही उन्हें उनकी फसल का उचित दाम दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।