भिवानी: प्रदेश के सीएम मनोहर लाल एक बार फिर अपने जनता दरबार में रंग में दिखाई दिए। सीएम ने ना केवल प्रशासनिक अधिकारियों को लोगों की समस्याओं को लेकर संजीदगी दिखाने की बात कही बल्कि लोगों की समस्याएं हर हाल में हल करने के निर्देश भी दे डाले। सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दो दिवसीय भिवानी प्रवास के मद्देनजर भिवानी में लोगों का सुबह से ही हुजूम उमड़ा रहा। खासकर अपनी शिकायतें जनता दरबार में रखने वाले लोगों का जमावड़ा सुबह ही देखा गया। लोगों में इस बात का उत्साह भी था कि सीएम उनकी फरियाद सुनेंगे व उसे पूरी भी करेंगे।
भिवानी मे सीएम के दो दिवसीय प्रवास को लेकर जहां पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा वहीं दूसरी ओर अपनी फरियाद लेकर आए लोगों में भी उत्साह था। सीएम अपने तय समय पर तीन बजे ही भिवानी के पंचायत भवन में पहुंचे जहंा जनता दरबार का आयोजन किया गया था। एक एक कर लोगों की समस्याएं सुननी शुरू की गई तो सीएम भी अपने रंग में दिखे। सीएम ने लोगों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। यही नहीं उन्होंने स्थानीय अधिकारियों के अलावा चंडीगढ़ मुख्यालय स्थित अधिकारियों से भी फोन पर बात कर उन्हें इन समस्याओं को दूर करने मे ंआ रही अड़चनों के लिए मशीनरी उपलब्ध करवाने की बात कही।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ
– कृष्णसिंह