संगीतमयी फव्वारे को देखने पहुंचे सीएम मनोहर लाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संगीतमयी फव्वारे को देखने पहुंचे सीएम मनोहर लाल

NULL

करनाल: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को करनाल दौरे के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करने के उपरांत सांय के समय शहर के कर्णताल पार्क में जाकर संगीतमयी फव्वारे का अवलोकन किया। उनके साथ ओ.एस.डी. अमरेन्द्र सिंह, स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र, उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, पुलिस अधीक्षक जे.एस. रंधावा, नगर निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी, भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल तथा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनन्द भी थे। कर्णताल में मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही संगीतमयी फव्वारे से निकली रंग-बिरंगी जैट्स आसमान की ओर उठने लगी।

इस मनोरम दृश्य के बीच तालियां बज उठी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर पार्क में उपस्थित नागरिक भी खुश हो उठे। मुख्यमंत्री ने पहले पार्क में बने मंच से और फिर फव्वारे की वाटर बॉडी की परिक्रमा करते हुए रूक-रूक कर इसका अवलोकन किया। उन्होने इस अवसर पर पार्क में म्यूजिकल फाउन्टेन देखने आए बच्चों से हाथ भी मिलाया। गौर हो कि बीती 27 नवंबर को मुख्यमंत्री ने नवीनीकृत कर्णताल पार्क में 1 करोड़ रूपये की लागत से लगाए गए संगीतमयी फव्वारे को जनता को समर्पित किया था और आज स्वयं इसका अवलोकन करने पहुंचे। शहर के बीचो-बीच स्थित होने के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिक कर्णताल पार्क में आकर यहां का भ्रमण करने के साथ-साथ संगीतमयी फव्वारे का आनन्द लेते हैं।

फाउन्टेन से निकलकर आकाश की ओर उठने वाली पानी की जैट्स यानि धाराएं रंगीन लाईटों के प्रभाव से गुजकर रंग-बिरंगी नजर आती हैं, उस समय इनका ज्योतिर्मय अवलोकन देखने वालों के दिमाग पर सचमुच में रंग-बिरंगी खूबसूरत आतिशबाजी के दृश्य जैसा आभास देता है। इसके साथ-साथ क्लासिक म्यूजिक भी कम्पलीमेंट होता रहता है। कर्णताल में फव्वारे को देखने वालों के लिए ऐसे क्षण सूकून भरे होते हैं। इस अवसर पर निगम पार्षद सुदेश गुलाटी, अशोक जैन, पूर्व पार्षद भगवान दास अग्घी, समाज सेवी बलबीर सिंह तथा अमृत लाल जोशी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।