करनाल में पर्यटक की तरह आते है सीएम मनोहर लाल : सुरजेवाला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

करनाल में पर्यटक की तरह आते है सीएम मनोहर लाल : सुरजेवाला

NULL

करनाल : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने करनाल में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बिल्कुल फिसड्डी साबित हुए है। उन्होंने यह भी कहा कि सी.एम को अपने ही गृह क्षेत्र करनाल की गली-कूचे का कोई ज्ञान नहीं है। वह तो केवल एक पर्यटक की तरह करनाल में आते है। क्योंकि पिछले 4 सालों में वह केवल आधा दर्जन बार ही करनाल प्रवास पर आए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री न तो सडक़ो को पक्का करवा पाएं और न ही युवाओं को रोजगार दे पाएं। पत्रकारों से बातचीत में रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि डिवाइडरो से घास तक नहीं उखड़ती। इसका मतलब यही है कि मुख्यमंत्री को करनाल की समस्याओं का ही ज्ञान नहीं है। हरियाणा में न तो युवको को रोजगार मिला है और न ही उद्योग धंधे स्थापित हो पाएं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने मोदी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार ने चार साल पूरे कर लिए है।

लेकिन कांग्रेस इसे विश्वास घात दिवस के रूप में मना रही है। सभी जिलो में कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। 2019 के चुनाव में देश की जनता मोदी सरकार को अर्श से फर्श पर लाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी ने बड़ी कम्पनियों को 14 हजार 800 करोड़ रुपए का मुनाफा तो दे दिया। लेकिन किसानों को कुछ नहीं दे पाएं। कांग्रेस के राज में कृषि दर 4.2 थी। लेकिन अब 1.9 है। कांग्रेस के राज में सकल घरेलू उत्पाद 19 लाख करोड़ था। जो अब 10 करोड़ पहुंच गया है। 4 साल में 8 करोड़ युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए था। लेकिन मोदी केवल 7 लाख 18 हजार युवाओं को रोजगार दे पाएं। पेट्रोल और डीजल की कीमते सबसे ज्यादा मोदी राज में बढ़ी। जिससे पूरे देश में महंगाई बढ़ गई है। देश की ग्रोस कैपिटल 31 प्रतिशत से घटकर 23 प्रतिशत तक पहुंच गई है। विदेश नीति भी फेल हो गई है।

चीन डोकलाम में न केवल सड़के बना रहा है। बल्कि हेलिपेड भी तैयार कर लिए है। अरूणाचल सीमा पर चीन की तरफ से माइनिंग की जा रही है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री चीन जाकर एजैंडा लैस हो जाते है। चीन के खिलाफ आवाज बुलंद नहीं होती। मोदी राज में पाक सीमा पर तीन हजार बार युद्ध विराम की उल्लंघना हुई। जिसमें 371 जवान शहीद हो गए। 243 नागरिक मारे गए और लाखो लोगो ने पलायन कर लिया और तो और मोदी सरेआज संविधान का उल्लंघन भी कर रहे है। एजैंसियों के माध्यम से बोलने वाले लोगों को डराया जाता है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के तहत छोटे और लघु उद्योग धंधे बंद हो गए। दलितो, आदिवासियों तथा महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए। देश की जनता मोदी राज में घबरा गई है। जनता जान चुकी है कि कांग्रेस राज में ही समूचे देश का भला हो सकता है।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

– हरीश चावला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।