5 साल में किसी मुसलमान का नहीं हुआ बाल बांका : खट्टर

मनोहर लाल खट्टर ने फिरोजपुर झिरका में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ पार्टियां मुसलमानों को

मेवात : सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार को मुस्लिम बहुल इलाके मेवात में पहुंची। यहां सीएम मनोहर लाल खट्टर ने फिरोजपुर झिरका में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ पार्टियां मुसलमानों को भाजपा से दूर करने के लिए बहकाती थी। कहते थे कि भाजपा आ जाएगी तो ये हो जाएगा, वो हो जाएगा, मुसलमान मार दिए जाएंगे, मिटा दिए जाएंगे। केंद्र में और हरियाणा में भाजपा ने 5 साल राज किया क्या किसी मुसलमान का बाल भी बांका हुआ?
पुन्हाना की अनाज मंडी में बोलते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि 1947 में जब देश आजाद हुआ तो दुर्भाग्य से बंटवारा हुआ। बहुत से मुस्लिम भाई पाकिस्तान चले गए लेकिन मेवात के भाइयों ने इनकार कर दिया। उन्होंने ये साबित करत दिया कि ये भारत हमारा “मादरे-वतन” है, अर्थात ये देश हमारी मां है। 
खट्टर ने कहा कि हमारी पार्टी आवाम की खिदमत करने वाली पार्टी है। दूसरी पार्टियों की तरफ लूट खसोट करने वाली पार्टी नहीं है। हमारे से पहले चाहे कांग्रेस हो या इनेलो की सरकार हो। वे हमेशा लूटते रहे और अपना घर भरते रहे। हमारी सरकार इनका लूट खसोट का पैसा बाहर निकालेगी। 
चिदंबरम की संपत्ति पकड़ में आ गई है। चाहे कोई देश का भ्रष्टाचारी हो या प्रदेश का भ्रष्टाचारी बचेगा नहीं। हम न खाएंगे और न खाने देंगे। जिसने जितना खाया है, उससे भी निकालेंगे और जनता को देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।