हरियाणा में कड़ाके की ठंड से ठिठुरन बढ़ी, कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम
Girl in a jacket

हरियाणा में कड़ाके की ठंड से ठिठुरन बढ़ी, कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम

Haryana weather हरियाणा में सूखी ठंड पड़ रही है। दिन में धूप खिल रही है, वहीं, सुबह शाम कोहरा और धुंध देखने को मिल रही है। इसके चलते प्रदेश में कड़ाके की ठंड से ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश के कई जिलों में कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिल्टी 10 मीटर से अधिक नहीं है। इससे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आधे हरियाणा में धुंध और कोहरे को लेकर ऑरेंज अर्ल्टि जारी किया गया है।

HIGHLIGHTS  

  • हरियाणा में कड़ाके की ठंड से ठिठुरन बढ़ी 
  • कोहरे के कारण विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम 
  • बालसमंद क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज 

कोहरे की चादर छाई दिखाई दी

Haryana weather दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में सोमवार को कोहरे की चादर छाई दिखाई दी। विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण यहां वाहन रेंग रेंग कर चलते हुए दिखाई दिए। एक तरफ जहां कोहरे की वजह से आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं इस कोहरे से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। यह कोहरा गेहूं की फसल के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। सर्दी के मौसम की पहली धुंध की वजह से सड़कों पर वाहन काफी धीमी गति से आते-जाते हुए दिखाई दिए। वाहन चालकों को लाइट ऑन करके वाहन चलाने पड़ रहे हैं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम है

हिसार के बालसमंद क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया

Haryana weather राज्यं में अधिकतम तापमान 23 और न्यूीनतम तापमान हिसार के बालसमंद क्षेत्र का न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री दर्ज किया गया है। यह इलाका प्रदेश में सबसे ठंडा है। अंबाला में भी सोमवार की सुबह लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। दिन में भी वाहनों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। उधर, पंजाब एवं हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में सोमवार को अच्छी धूप खिली हुई है। पानीपत में कोहरा वाहन चालकों के लिए आफत बन रहा है। यहां पर पानीपत जिले के गांव जोशी माजरा से कवि जाने वाली सड़क पर कोहरे की वजह से धान से लदा कैंटर पलट गय। कैंटर चालक को मामूली चोटें आई हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 14 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।