हरियाणा : 60 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, बचाव अभियान जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा : 60 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, बचाव अभियान जारी

हिसार जिले के एक गांव में 60 फुट गहरे बोरवेल में डेढ़ साल का बच्चा गिर गया। उसे

हिसार : हरियाणा में हिसार जिले के एक गांव में 60 फुट गहरे बोरवेल में डेढ़ साल का बच्चा गिर गया। उसे बाहर निकालने के लिए बृहस्पतिार की देर रात तक अभियान जारी रहा। बच्चा बुधवार को बोरवेल में गिरा था। अधिकारियों ने बताया कि सेना के विशेषज्ञों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के अधिकारियों की एक टीम असैन्य और पुलिस अधिकारियों के बचाव अभियान में मदद कर रही है जो 24 घंटे से जारी है।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने बोरवेल से 20 फुट दूर इसके समानंतर खोदना शुरू कर दिया है। प्रशासन की योजना दोनों बोरवेल के बीच सुरंग बनाकर बच्चे को सुरक्षित निकालने की है। बोरवेल में नाइट विज़न कैमरा डाला गया है। इसके जरिए बच्चे की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बच्चे की पहचान नदीम के तौर पर हुई है और वह कुछ दोस्तों के साथ खेल रहा था तभी अचानक से बोरवेल में गिर पड़ा। बच्चे के पिता मजदूर हैं। बच्चे को बचाने के लिए अर्थमूविंग उपकरण को काम पर लगाया गया है और सांस लेने में मदद की खातिर बोरवेल में ऑक्सीजन की पाइप डाली गई है। घटनास्थल पर चिकित्सकों की एक टीम भी मौजूद है। एक ग्रामीण ने इस बोरवेल को ट्यूबवेल के लिए खुदवाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।