बच्चे की संदिग्ध मौत से गुस्साए परिजनों ने लगाया जाम

NULL

रेवाड़ी : स्थानीय पायलेट चौक स्थित एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान आए डेढ वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के उपरांत कथित रूप से इलाज में लापरवाही बरते जाने का आरोप लगाते हुए गुस्साएं परिजनों ने बाइपास स्थित पायलेट चौक पर डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगा दिया। सूचना पाते ही डीएसपी दलबल सहित मौके पर पहुंचे व कार्यवाही का आश्वासन देते हुए जाम खुलवाया।

जानकारी के अनुसार स्थानीय विजय नगर निवासी कृष्ण के डेढ़ वर्षीय बेटे की हालत खराब होने के कारण उसे दो दिन पूर्व पायलेट चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने दो दिन तक इलाज के बाद बीती रात उसे छुट्टी दे दी। लेकिन घर पहुंचते ही फिर से हालत बिगड़ने पर जब परिजन उसे अस्पताल लेकर आए तो चिकित्सकों ने गले की प्राब्लम बताकर उसे ईएनटी के डाक्टर के पास ले जाने को कहा। लेकिन इस दौरान ही बच्चे की मौत हो गई। जैसे ही यह समाचार विजय नगरवासियों को मिला तो वे परिजनों के साथ पायलेट चौक पर जाम लगाकर बैठ गए।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।