मुख्य सचिव ने दिया कर्मचारियों को तनावमुक्त जीवन जीने का संदेश

मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ

चंडीगढ़ : मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन जीने का संदेश दिया, ताकि वे स्वयं और अपने परिवार के प्रति कर्तव्यों तथा अपने दैनिक सरकारी कामकाज के बीच संतुलन स्थापित रख सकें। 
श्रीमती केशनी आनन्द अरोड़ा ने यह बात आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम, नई दिल्ली से फिट इंडिया मूवमेंट के शुभारंभ अवसर के दौरान कही। कार्यक्रम का दूरदर्शन के माध्यम से देशभर में सीधा प्रसारण किया गया और हरियाणा सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में भी मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों ने फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम को लाइव देखा और फिटनेस शपथ भी ली।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने कहा कि फिट इंडिया मूवमेंट जैसे कार्यक्रम की शुरुआत करना आज समय की मांग है, क्योंकि समय के साथ-साथ लोगों की जीवनशैली में बहुत बदलाव आया है और कहीं न कहीं फिटनेस की ओर लोगों का ध्यान कम हो गया है। इसलिए फिट इंडिया मूवमेंट स्वस्थ भारत की ओर महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने दैनिक जीवन में व्यायाम एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों को अपनाना चाहिए, इससे न केवल शरीर फिट रहता है बल्कि दिमाग भी शांत रहता है। 
इस तरह हर व्यक्ति निरोगी जीवन जी सकता है। श्रीमती अरोड़ा ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से उनके दैनिक दिनचर्या से संबंधित संवाद भी किया और अपने निजी अनुभव भी सांझा किए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के फिट होने से नहीं बल्कि सभी नागरिकों के फिट होने से देश फिट बनेगा। 
इसलिए सभी को शारीरिक गतिविधियां करते रहना चाहिए। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव श्री विजेंद्र कुमार, कार्मिक, प्रशिक्षण, सतर्कता और संसदीय कार्य विभाग के सचिव श्री नितिन कुमार यादव, गृह विभाग-1 के सचिव श्री टी. एल. सत्यप्रकाश, गृह विभाग-2 के विशेष सचिव श्री राजीव रतन सहित अन्य वरिष्ठï अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।