एसवाईएल निर्माण के प्रति केंद, सरकार उदासीन : अभय चौटाला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एसवाईएल निर्माण के प्रति केंद, सरकार उदासीन : अभय चौटाला

NULL

सिरसा : हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने आज कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से हरियाणा की जीवनरेखा कहलाने वाली सतलुज यमुना लिंक नहर को बनाने के आदेश दिए जाने के बावजूद केंद, सरकार पूरी तरह उदासीन है जिसका खामियाजा हरियाणा के मेहनतकश किसानों को भुगतना पड़ रहा है। श्री चौटाला सिरसा के रानियां हल्के में आये हुए थे। उन्होंने कहा कि मगर अब यह लंबा नहीं चलेगा। उन्होंने दावा किया कि इनेलो 7 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल किसान रैली आयोजित कर केंद, सरकार को हरियाणा के हक का पानी दिलाने के लिए बाध्य करेगा।

अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया कि हरियाणा विधानसभा का सत्र पांच मार्च से बुलाने के पीछे इनेलो के रैली में व्यस्त रहने का फायदा उठाने के लिए रखा गया है लेकिन इनेलो ने आज ही अपने सभी विधायकों को नोटिस भेजकर 5 मार्च को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में पहुंचने के निर्देश जारी किए है। उन्होंने कहा कि 5 मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में इनेलो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की पोल खोलने का काम करेगी।

श्री चौटाला ने यह भी दावा किया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की हरियाणा के जींद जिले में हुंकार रैली में लोगों की कम संख्या के चलते पार्टी की हुंकार और फुंकार दोंनों ही निकल गई। नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि इस पार्टी में तो जूतियों में दाल बंट रही है। कभी भूपेंद्र हुड्डा रथयात्रा निकालने की बात कहते हैं तो कभी अशोक तंवर साइकिल यात्रा निकालने की बात कहते हैं, ऐसे में इस पार्टी की फूट पूरी तरह उजागर है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय इनेलो का है और जब इनेलो सत्ता में आएगी तो पुन: विकास के कार्यों पर हरियाणा को दौड़या जाएगा।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।