हरियाणा के नहर में कार गिरी, 4 लोगों की मौत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा के नहर में कार गिरी, 4 लोगों की मौत

शवों को नहर से निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि संभवत: चालक को झपकी आने की वजह

हरियाणा के सोनीपत जिले स्थित मुनक नहर में शनिवार को कार गिरने से उसमें सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। सदर पुलिस थाने के अधिकारी ने फोन पर बताया कि सभी लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। इनमें दो पुरुष, एक महिला और एक लड़की है। 
उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त पीड़ित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गोहना से पलवल जा रहे थे। अधिकारी ने बताया, ‘‘ जहां पर कार नहर में गिरी, वहां पर सुरक्षा अवरोधक नहीं लगे थे। शवों को नहर से निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि संभवत: चालक को झपकी आने की वजह से यह दुर्घटना हुई। मामले की जांच की जा रही है।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।