ब्राह्मण समाज आंदोलित, गृह व शिक्षामंत्री से मिले - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ब्राह्मण समाज आंदोलित, गृह व शिक्षामंत्री से मिले

NULL

नई दिल्ली/गुरुग्राम : हरियाणा कर्मचारी आयोग (एचएसएससी) द्वारा हरियाणा की सिविल इंजीनियरिंग परीक्षा में ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक प्रश्न पूछे जाने को लेकर ब्राह्मण समाज आंदोलित है। मामले को लेकर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन इंडिया चैप्टर के पदाधिकारी केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इससे पूर्व सुबह चैप्टर के चेयरमैन पंडित मांगेराम शर्मा के नेतृत्व में 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा भवन नई दिल्ली में हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से मुलाकात की। शर्मा ने हरियाणा प्रदेश के शिक्षा मंत्री को कहा कि वह (रामबिलास) सरकार में ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। परीक्षा में ब्राह्मण समाज को लेकर पूछा गया प्रश्न आपत्तिजनक है। इसे लेकर जो भी दोषी हो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा सामाजिक ताने-बाने को मजबूती प्रदान करने का प्रयत्न अनादि काल से करता आया है और यह आगे भी मजबूती से करता रहेगा। जिस तरह के प्रश्न पूछा गया उससे न केवल देश के विभिन्न राज्यों में के ब्राह्मण समाज में बल्कि विश्व के विभिन्न देशों में बसे ब्राह्मणों में रोष व्याप्त है। उनकी भावनाओं को ज्ञापन के माध्यम से हरियाणा सरकार को पहुंचाया जा रहा है। इस तरह का आपत्तिजनक कारनामों को ब्राह्मण समाज किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मौके पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट पंडित आरएस गोस्वामी ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि जिसने भी प्रश्न तैयार किया वह पहले से ही इस समाज के प्रति घृणा का भाव रखता होगा। सभ्य समाज के निर्माण में इस तरह के घृणित सोच वाले व्यक्ति को दंड मिलना चाहिए। ताकि भविष्य में इस तरह की कोई गलती न करें। वल्र्ड ब्राह्मण फेडरेशन इंडिया चैप्टर के मुख्य महासचिव पंडित शशिकांत शर्मा ने कहा कि इसे लेकर सभी ब्राह्मण समाज सहित अन्य जातियों सामाजिक संगठनों में रोष व्याप्त है।

इस अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के सी पांडे दिल्ली एनसीआर के अध्यक्ष के पी शर्मा अनिल शर्मा, पंकज मिश्रा, राकेश स्वामी, पार्षद अश्वनी शर्मा, मीनू शर्मा, डीपी कौशिक, मुनि राज शर्मा, रविकांत शर्मा, राजेश कौशिक, केसी कौशिक, एडवोकेट विष्णु दत्त शर्मा, सूर्यप्रकाश भारद्वाज, बाल कृष्ण भारद्वाज, अतुल शर्मा आदि मौजूद थे। दिवसीय विदेश दौरे से लौटने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का मंगलवार इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ब्राह्मण समाज अलग अंदाज में स्वागत करेगा। ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि 101 ब्राह्मण काले ब्राह्मण की तख्तियां लेकर मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। वे उनसे सवाल करेंगे कि ब्राह्मण उनके लिए शगुन है या अपशगुन। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन ने शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा से मुलाकात के बाद चेतावनी दी कि यदि राज्य सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती को 18 मई से पहले उनके पद से नहीं हटाया तो ब्राह्मण समाज भारतीय जनता पार्टी का विरोध करेगी।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

– सतबीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।