मुक्केबाज ने लगाई फांसी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुक्केबाज ने लगाई फांसी

NULL

घरौंडा: हरियाणा पुलिस के राष्ट्रीय मुक्केबाज राजेन्द्र सिंह ने महिला खिलाड़ियों द्वारा लगाए आरोप से दुखी होकर बुधवार सुबह फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बुधवार सुबह राजेन्द्र ने मधुबन पुलिस लाईन में करनाल गेट के निकट 12 बी. अपने क्वार्टर पर मकान की छत से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दौरान मृतक राजेन्द्र की जेब से एक सुसाईड़ नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत का कारण हरियाणा पुलिस की छह महिला मुक्केबाजों को बताया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी मीना के ब्यान व सुसाईड़ नोट के आधार पर हरियाणा पुलिस की छह महिला मक्केबाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार राजेन्द्र सिंह जींद जिले के छयाना गांव के रामनगर का रहने वाला था व वर्ष 2001 में पुलिस में भर्ती हुआ था। राजेन्द्र सिंह हरियाणा पुलिस का राष्ट्रीय स्तर का मुक्केबाजी था व मधुबन पुलिस लाईन में मुक्केबाजी के ट्रेनर के पद पर भी रह चुका है। वह इस समय अ बाला में पोस्टिंग था व अपने परिवार के साथ मधुबन पुलिस लाईन में करनाल गेट के निकट 12 बी. पुलिस क्वार्टर में रह रहा था।

– सुरेन्द्र पांचाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।