सोनीपत में कत्था बनाने वाली फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में दो की मौत Boiler Of Catechu Manufacturing Factory Explodes In Sonipat, Two Killed In The Accident
Girl in a jacket

सोनीपत में कत्था बनाने वाली फैक्ट्री का बॉयलर फटा, हादसे में दो की मौत

हरियाणा के सोनीपत में बॉयलर फटने से दो लोगों की जान चली गई और 25 लोग घायल हो गये हैं। बृहस्पतिवार को पुलिस ने यह जानकारी दी। सोनीपत के कुंडली शहर में बुधवार की रात यह घटना हुई। कुंडली नगर के थाना प्रभारी देवेन्दर सिंह ने फोन पर बताया, ”हमें घटना स्थल से दो शव मिले हैं। विस्फोट से 25 लोग घायल हो गये है।” बॉयलर फटने के कारण हुए धमाके से निकटवर्ती इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।

  • हरियाणा के सोनीपत में बॉयलर फटने से दो लोगों की जान चली गई
  • इस घटना में 25 लोगों के घायल होने की खबर है
  • सोनीपत के कुंडली शहर में बुधवार की रात यह घटना हुई
  • विस्फोट से 25 लोग घायल हो गये है

मजदुर फैक्ट्री में कर रहे थे काम

factory blast

यह हादसा सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में बीती रात को श्री गणेश नाम की कत्था बनाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटने से हुआ। इस घटना में 2 लोगों मारे गए। जानकरी के मुताबिक हादसे के समय कुछ मजदुर फैक्ट्री में काम कर रहे थे। हादसे में 25 लोगों के घायल होने की भी पुष्टि हुई है।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

factory blast2

धमाका इतनी तेजी के साथ हुआ कि फैक्टरी के पास मौजूद कुछ इमारतों को भी हानि पहुंची है। जिसमें भी कई लोगों के दबे होने की आशंका पुलिस से जताई है। धमाका होते ही वहां मौजूद सुरक्षित लोगों ने मलबे में दबे घायलों को निकाला। घायलों को तुरंत ही नरेला के राजा हरीश चंद्र अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ उनका इलाज अभी चल रहा है। आसपास के लोगों ने जिला प्रशासन पर मदद न देने आरोप लगाया है। घटना स्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची है। कुछ लोगों के फंसे होने अनुमान लगाया जा रहा है जिसको देखते हुए पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।