भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा : भूपेंद्र हुड्डा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा : भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

चंडीगढ़ : हरियाणा कांग्रेस विधायक दल के नेता और चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने आज झज्जर हलके के गांव लडायन में जनसभा को संबोधित किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार सरकार बनी तो बहादुरगढ़ मेट्रो को झज्जर और रोहतक लेकर आयेंगे। भाजपा ने पिछले 5 साल में 1 इंच भी मेट्रो आगे नहीं बढ़ने दी। इलाके का विकास ठप कर दिया। प्रदेश को हमने 2014 में प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश और विकास में नंबर 1 पर छोड़ा था वो आज अपराध में बेरोजगारी में नंबर 1 पर पहुंच गया है। 
कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि रोज 3 कत्ल, 10 बलात्कार और 6 अपहरण होते हैं। आज हरियाणा गुंडे-बदमाशों की शरणस्थली बना हुआ है। महिलाओं के खिलाफ अपराध और अत्याचार 2014 से अब तक 45 प्रतिशत बढ़े हैं। हमारी सरकार आते ही हरियाणा से अपराध और अपराधियों का सफाया होगा और महिलाओं को सुरक्षित हरियणा मिलेगा। जहां वो शांति के साथ जीवन जी सकेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सारी सुविधाएं दी जायेंगी। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि सरकार बनते ही बीपीएल परिवार के घर की महिला को चूल्हा खर्च के नाम पर 2000 रुपये हर महीने देंगे। हरियाणा रोडवेज में महिलाओं का कोई किराया नहीं लगेगा। 
महिलाएं जब चाहे पीहर जा सकेंगी और जब चाहे ससुराल जा सकेंगी। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि भाजपा ने 2014 में हरियाणा की जनता से 154 वादे किये थे लेकिन उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। उन्होंने सीधा सवाल किया कि क्या हरियाणा के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान दिया। किसानों को स्वामीनाथन का भाव दिया। 
युवाओं को वादे के मुताबिक रोजगार दे दिया, महिलाओं की सुरक्षा का वादा पूरा किया, नौकरियों में पारदर्शिता लाये?  पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चालान के नाम पर भाजपा सरकार ने नयी लूट योजना शुरु करी है। मोटरसायकिल 15 हजार की और चालान 50 हजार का। हरियाणा में बेरोजगारी की दर 28.7 प्रतिशत पूरे देश में सबसे ज्यादा है। छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां बंद हो गयी, हरियाणा के लाखों लोग बेरोजगार हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।