भाजपा का घमंड तोड़ेगी जन आक्रोश रैली : अशोक तंवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा का घमंड तोड़ेगी जन आक्रोश रैली : अशोक तंवर

NULL

गुरुग्राम : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक तंवर ने शनिवार को गुड़गांव कमान सराय कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस बैठक में गुडग़ांव, बादशाहपुर, सोहना, पटौदी विधानसभा के सभी बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनके साथ पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, गजे सिंह कबलाना समेत अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर अशोक तंवर ने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली 29 अप्रैल को होने जा रही है, जिस रैली को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश से भारी संख्या में लोग इस रैली में भाग लेने आ रहे हैं। यह भाजपा के घमंड को चकनाचूर करने का काम करेगी।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में हालात खराब हैं। कारण है केंद्र सरकार की गलत नीतियां, जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार है, वहां त्राहि-त्राहि की स्थिति है। गरीब, किसान, व्यापारी हर वर्ग भाजपा सरकार में परेशान है। इस जन आक्रोश रैली के माध्यम से राहुल गांधी पूरे देश को संबोधित करेंगे। रैली में कांग्रेस की नीतियों के बारे में भी लोगों को बताया जाएगा। उन्होने कहा कि देश भर में नोट बंदी जैसे हालात हैं। एटीएम में पैसे नहीं है। अर्थ व्यवस्था खराब है, आए दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बृद्धि हो रही है, मंहगाई दर बढ़ रही है जिससे जनता परेशान है।

उन्होने खट्टर सरकार पर भी हमला किया और कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने दावा किया था कि किसानों के आनाज का पैसा 72 घंटे के अंदर किसानों के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा, लेकिन मंडियों में किसानों के हालात ऐसे हैं कि लोग अपना आनाज समय पर तौल भी नहीं पा रहे पैसे मिलने की बात तो बहुत दूर की है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि पूरे प्रदेश से भारी संख्या में लोग रैली में पहुंचकर अपनी प्राथमिकी दर्ज कराएं और रैली को सफल बनाने का काम करें।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

– सतबीर भारद्वाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।