भाजपा ने किया माइनिंग में तीन लाख करोड़ का घोटाला : तंवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा ने किया माइनिंग में तीन लाख करोड़ का घोटाला : तंवर

अशोक तंवर ने कहा कि जहां भाजपा ने माईनिंग के नाम पर घोटाले किए है तो वही शुगर

यमुनानगर : प्रदेश की भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर मंत्री तक भ्रष्टाचार में लिप्त रहे है और पिछले पांच साल में लगातार प्रदेश को लूटने का काम किया गया है। ये आरोप हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने यमुनानगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान लगाए। उन्होने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने माईनिंग के नाम पर तीन लाख करोड़ रूपये से भी ज्यादा का घोटाला किया है और यमुनानगर, भिवानी, फरीदाबाद, दादरी, महेन्द्रगढ़ हो, या फिर प्रदेश के अन्य हिस्सों में प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने प्रदेश को लूटने का काम किया है।

उन्होने कहा कि हरियाणा सरकार के मंत्री और इनेलो के विधायकों ने मिलकर यमुनानगर में माईनिंग के नाम पर तीन लाख करोड़ रूपये का घोटाला किया है और इसके सबूत कांग्रेस पार्टी ने सरकार को बहुत पहले ही देकर सरकार को चेताने का भी काम किया था लेकिन सरकार ने इस घोटाले के लिए कोई भी जांच करवाने की जहमत नही उठाई। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर आखिर इतने घोटालों को लेकर क्यों चुप रहे और घोटाले उनके संज्ञान में आने के बाद भी आखिर उनकी क्या मजबूरी रही कि वे चुप रहे।

उन्होने कहा कि उतर भारत की सबसे बड़ी यमुनानगर की पापुलर इंडसट्री को तबाह करने का काम भी भाजपा सरकार ने करने का काम किया है क्योकि चाहे नोटबंदी हो या फिर जीएसटी इससे यमुनानगर का उघोग बर्बाद हुआ है लेकिन जैसे ही देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में बनेगी तो उघोग और उघोगपतियों को उभारने के लिए विशेष पैकेज देकर देश और दुनिया के मानचित्र पर चमकाने का काम करेगें। डा. अशोक तंवर ने कहा कि जहां भाजपा ने माईनिंग के नाम पर घोटाले किए है तो वही शुगर मिल के आधुनिकरण के नाम पर भी लूट मचाने का भी काम किया है।

डा. तंवर ने कहा कि शुगर मिल के आधुनिकरण के नाम पर भाजपा सरकार में 300 करोड़ रूपये का घोटाला हुआ है,जिसे लेकर कांग्रेस ने आवाज उठाने का काम किया लेकिन अपने आपको ईमानदार बताने वाले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इसकी कोई जांच करवाने का आदेश नही दिया है, अपितु मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस घोटाले को अंजाम देने का काम किया है।

– संदीप शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + seventeen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।