सोनीपत : रामलीला ग्राउंड दिल्ली में 29 अप्रैल को कांग्रेस की होने वाली जनआक्रोश रैली में हरियाणा से एक लाख लोग भाग लेगें। यह दावा हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने सोनीपत में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने से पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया। अशोक तंवर मंगलवार को सोनीपत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रैली की तैयारी के बारे में दिशा निर्देश देने हुए आए थे। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर कि बीजेपी द्वारा प्रदेश में 11 स्थानों पर खोले गए कार्यालय इस बात का संकेत करते हैं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ बात करने वाली पार्टी के पास इतने कार्यालय इस साथ खोलने का पैसा कहां से आया ।
उन्होने कहा कि बीजेपी द्वारा खोले गए ये कार्यालय उसकी कब्र खोदने का कार्य करेगें। पाप की कमाई पर आधारित खोले गए ये कार्यालय भारतीय जनता पार्टी का समूल नाश करेंगें। उन्होने कहा कि वर्ष 2019 में होने वाली चुनाव कांगे्रस के अध्यक्ष राहूल गांधी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे। जिसमें कांग्रेस की भारी जीत होगी। अशोक तंवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नोटबंदी के दौरान काले धन को सफेद करने का कार्य किया। बीजेपी राज में न मजूदर सुरक्षित है ना कर्मचारी। महिलाओं की सुरक्षा में सरकार पूरी तरह फेल है। सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह पस्त है। इससे जनता में भारी आक्रोश है। जिसका खामियाजाना उसे भुगतना पड़ेगा।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।