पानीपत में भाजपा महिला मोर्चा सदस्यों ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पानीपत में भाजपा महिला मोर्चा सदस्यों ने धूमधाम से मनाया तीज उत्सव

किरण चोपड़ा ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष को तीज के पावन अवसर पर इस तरह से

पानीपत : भाजपा महिला मोर्चा द्वारा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के कार्यालय पर सेक्टर 12 में सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय को सोमवार तीज के पावन अवसर पर तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ नागरिक केसरी क्लब की अध्यक्ष श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा, भाजपा महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निर्मल बैरागी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती महेन्द्रा चौहान, शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी, भाजपा जिला अध्यक्ष की धर्मपत्नी श्रीमती नीरू विज, विधायक महीपाल ढांडा की धर्मपत्नी निलम ढांडा सहित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रही। कार्यक्रम में विभिन प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। जैसे कि तंबोला, म्यूजिकल चेयर्स, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट चूडिय़ां आदि खेल शामिल हैं।

सभी खेलो का महिला मोर्चा सदस्यों ने जमकर लुत्फ उठाया। वहीं महिलाओं ने मिलकर झूला झूलने का आनंद लिया। इस मौके पर श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता को तीज के पावन अवसर पर इस तरह से सभी महिला मोर्चा की सदस्यों के साथ तीज नर्व मनाना सराहनीय हैं। इस तरह के आयोजनों से भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों में आपसी प्रेम प्यार बढ़ता हैं। वहीं श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा ने महिला मोर्चा की सभी सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करते रहे और वे भी उनमें शामिल होगी। इससे पहले तीज कार्यक्रम में पहुंचने पर श्रीमती किरण चोपड़ा का महिला मोर्चा की सभी सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया और मोर्चा की सदस्यों ने झूला झूलते हुए श्रीमती किरण शर्मा चोपड़ा के साथ फोटो खिचवाएं और स्वयं सैल्फी ली।

महिला उत्पीड़न पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया रोष प्रदर्शन

वहीं विधायक रोहिता रेवड़ी ने भी सभी महिला मोर्चा की सदस्यों को तीज की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में इस तरह के आयोजन करते रहने की अपील की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की सभी सदस्यों ने तीज उत्सव इस तरह से मनाने पर डा. अर्चना गुप्ता को बधाई दी। वहीं इस मौके पर डॉ. अर्चना गुप्ता ने तुलसी का पौधा देकर शुभकामनां दी। वहीं डा. अर्चना गुप्ता ने सबको चूडिय़ां पहनाई। सबने घेवर व सभी स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया। इस अवसर पर सुप्रिया रतन, मोना शर्मा, अमिता कपूर, निशा बंसल, सुनीता सिवाच, बेला भाटिया, डा. हेमा रमन, सीमा शर्मा, संतोष ठक्कर, मीनू शर्मा, सोनम गर्ग, काजल गोस्वामी, भावना, नीतू नारंग, बबीता नरवाल, कुसुम शर्मा, महक दीवान,पूनम रानी, अनिता पुनिया,अमृत, रिहाना,कृष्णा पंडित, जोत्सना, निलम नागपाल,रेखा तनेजा, अंजु गर्ग, मुस्कान मल्हौत्रा, ममता भास्कर,भूमि आदि उपस्थित रहे।

(बिजेंद्र)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।