गीता, गाय और गंगा के नाम पर देश को लूटने का काम कर रही है भाजपा : तंवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गीता, गाय और गंगा के नाम पर देश को लूटने का काम कर रही है भाजपा : तंवर

अशोक तंवर ने मेवात के अन्दर कांग्रेस के नेता फखरूददीन द्वारा आयोजित सत्ता परिर्वर्तन रैली में भारी भीड़

पिनगवां : देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में जनता ने भाजपा को जड़ से उखाड़ने का काम किया है और आने वाले समय में हरियाणा और देश के अन्दर भी लोगों ने भाजपा को उखाड़ देश और प्रदेश की कमान कांग्रेस के हाथों में सोंपने का इरादा बना लिया है। उक्त बातें हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने मेवात के अन्दर कांग्रेस के नेता फखरूददीन द्वारा आयोजित सत्ता परिर्वर्तन रैली में भारी भीड़ को संबोधित करते हुए कही।

अशोक तंवर ने कहा कि जुमलेबाजी और झूठे वादों पर बनी भाजपा सरकार से अब देश की जनता का मोहभंग हो गया है। गीता, गाय और गंगा के नाम पर लूटने वाली भाजपा सरकार का देश की जनता को मॉडल समझ में आ चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा से गंगा तो साफ नही हुई, लेकिन भाजपा के गुर्गे बैंक साफ कर बाहर भागने में जरूर कामयाब हो गये। प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा व इनेलो पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा और इनेलो का विधानसभा के अन्दर माहोल ठीक नही है, जिससे विधानसभा की गरिमा गिर रही है।

उन्होंने चाचा-भतीजा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि जहां चाचा प्रदेश में भाजपा को समर्थन कर रहा है, वहीं भतीजा लोकसभा में भाजपा को फायदा पहुंचाने का काम कर मोदी का साथ दे रहा है। उन्होंने मेवात के मुददों पर बोलते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार में गाय के नाम पर कहीं पहलु, जुनेद तो कहीं उम्मर और साहिब हत्याकांड किया जा रहा है। लेकिन भाजपा के नुमाईन्दों द्वारा आज तक इनके हित की बात नही की गई। उन्होंने बताया कि मेवात के लोग पशुपालक हैं आज भी मेवात के किसान सबसे ज्यादा गौपालक हैं।

ashok-tanwar

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही मेवात के अन्दर ड्राईवरों के लाईसैंस बनवाने का काम किया जाएगा। तंवर ने रैली के आयोजक फखरूददीन चंदेनी और सनाउल्लाह खान की पीठ थप-थपाते हुए सफल रैली करने के लिए मुबारकबाद दी। इस मोके पर फखरूददीन ने कहा कि मेवात के दो घरानों ने मेवात के युवाओं को पीछे धकेलने का काम किया था,लेकिन अब इन दो युवाओं ने इन दो नेताओं की नींद उडा दी हैं।

इस मोके पर पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान, बिलाल अहमद, पूर्व राजदुत आजाद सिंह तूर, सहाब खां पटवारी, फखरूददीन एडवोकेट, हाजी अख्तर हुसैन, सनाउल्ला खान, मोहम्मदी बैगम, अमन अहमद, मुबारिक मलिक, बिल्किश, मुबारिक नोटकी, शकूर खान, गजे सिंह कबलाना, यशपाल फारूक केराका सहित काफी लोग मौजूद थे।

– आस मोहम्मद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।