गाय, गीता के नाम पर भाजपा कर रही है राजनीति : अभय चौटाला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गाय, गीता के नाम पर भाजपा कर रही है राजनीति : अभय चौटाला

NULL

गुरुग्राम : साइबर सिटी में भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ इनेलो नेता व विधानसभा के विपक्ष के नेता अभय चौटाला ने गुरुग्राम में कई सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज राज्य में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। हरियाणा में बलात्कार बढ़ गए हैं। हरियाणा बलात्कार के मामलें नंबर बन गया है। बेटियां सुरक्षित नहीं है। कानून नाम की कोई चीज नहीं बची। मजदूर, किसान, व्यापारी सब भयभती हैं। भाजपा ने तो सत्ता में क्या आई व्यापारियों को परेशान करना शुरू कर दिया।

नेता विपक्ष व जलनायक चौ. अभय सिंह चौटाला भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने लाने के लिए प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान के अंतर्गत बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गाँव डूंडाहेड़ा, बजघेड़ा, धनकोट, माकडोला, पहुंचे। गांवों में पंहुचने पर चौटाला का ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया तथा सम्मान सूचक पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचन्द गहलोत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंतराम तंवर, गंगाराम पूर्व विधायक, किशोर यादव, रमेश दहिया, रिशिराज राणा, शैलेश खटाना, शमशेर कटारिया, महेश चौहान, राजेन्द्र धनखड़, विजय डागर, अत्तर सिंह रूहिल, शकील अहमद, अशोक जांगड़ा, सहित सभी कार्यकर्ता मौजूद थे।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

– सतबीर भारद्वाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।