भाजपा संविधान बदलने की गलत मंशा रखती है : दिग्विजय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा संविधान बदलने की गलत मंशा रखती है : दिग्विजय

NULL

भिवानी : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने शिक्षा मंत्री के द्वारा एस.सी.समाज पर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताते हुए कहा कि संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर का सहारा लेकर सत्ता का सुख भोग रही भाजपा को अब एस.सी.समाज के लोग फूटी आंख नहीं सुहा रहे हैं। महान संत संत शिरोमणी गुरू रविदास महाराज के जन्मोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री का एस.सी.समाज को निम्र स्तर का कार्य करने की बात कहना और शिक्षा मंत्री के द्वारा एस.सी.समाज को असंवैधानिक शब्द से संबोधित करना भाजपा की गलत मंशा को दर्शाता है।

इनसो अध्यक्ष ने कहा कि आज प्रत्येक समाज अपनी मेहनत से बुलंदियों को छू रहा है। लेकिन 21वीं सदी में भाजपा नेताओं के द्वारा एस.सी.समाज को दोबारा से मोची जैसे कार्य करने के लिए लोन का प्रलोभन देना इस बात को दर्शाता है कि भाजपा देश के लोगों का हित नहीं चाहती। शिक्षा मंत्री प्रो.रामबिलास शर्मा पर कटाक्ष करते हुए दिग्विजय ने कहा कि एक तरफ तो रामबिलास शर्मा के पास शिक्षा का मंत्रालय है लेकिन भरे मंच पर एस.सी.समाज के ऊपर असंवैधानिक टिप्पणी करके उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाना इस बात को दर्शाता है कि वे केवल नाम के शिक्षा मंत्री हैं।

सामाजिक ताने बाने से शिक्षा मंत्री का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के अन्दर इतनी भी गैरत नहीं है कि वे संत की जयंती के अवसर पर असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग भरे मंच पर करते हैं और दलित हितैषी होने का ढोंग रचते हैं। इनसो अध्यक्ष ने कहा कि साल 2014-15 के अन्दर दलित व महिलाओं पर अत्याचार का ग्राफ तेजी से बढ़ा जो 2018 लगते-लगते आसमान छू गया। इस साल के शुरूआत में भी दलित बच्चियों के साथ बलात्कार जैसी घिनौनी घटनाएं हुई लेकिन सरकार के मंत्री व मुख्यमंत्री की तरफ से कोई बयान तक न आना प्रदेश की कानून व्यवस्था व भाजपा सरकार की मंशा पर प्रश्र चिन्ह लगाता है। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा धर्म, मजहब, जाति-पाति का नारा देकर केवल अपना उल्लू सीधा करती है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

(दीपक खण्डेलवाल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।