चार वर्षों में भाजपा ने सभी वर्गों से किया विश्वासघात : तंवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चार वर्षों में भाजपा ने सभी वर्गों से किया विश्वासघात : तंवर

NULL

चंडीगढ़ : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर ने कहा है कि भाजपा का चार साल का शासन राष्ट्रीय विश्वासघात का दौर रहा है। इन चार वर्षों में भाजपा ने समाज के सभी वर्गों से विश्वासघात किया है। उपरोक्त विचार उन्होंने आज चंडीगढ़ में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्षा श्रीमती सुमित्रा चौहान भी उपस्थित थी।

डा. तंवर ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा भाजपा के चार साल के कुशासन के विरूद्ध आज का दिन ‘विश्वासघात दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान किया गया था जिसके चलते आज कांग्रेसजनों ने सभी जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन किए। आंकड़े देते हुए डॉ. तंवर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सही अर्थों में ‘किसान-विरोधी’ सिद्ध हुए हैं। कृषि के काम में आने वाली वस्तुयेें मंहगी हुई हैं और कृषि उत्पाद के मूल्य कम हुए हैं। आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार ‘ग्रामीण रोजगार विकास’ दर जो 2014 में 38 प्रतिशत थी वो 2018 में घटकर शून्य प्रतिशत हो गई है।

उन्होंने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का श्री मोदी का वायदा भी एक जुमला ही है। भाजपा ने दावा किया था कि किसानों को लागत मूल्य के अतिरिक्त 50 प्रतिशत अधिक दाम दिए जायेंगे परंतु यह कोरा झूठ सिद्ध हुआ। फसल बीमा योजना, जो किसानों के नाम से शुरू की गई, उसका लाभ किसानों की बजाए बीमा कंपनियों का पहुंचा है। बीमा कंपनियों का मुनाफा बढ़कर 14828 करोड़ रूपए हो गया है जबकि किसानों को केवल 5650 करोड़ रूपए ही मुआवजे की रूप में मिले हैं।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

(आहूजा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।