भाजपा गुडग़ांव नगर निकाय चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी : खट्टर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा गुडग़ांव नगर निकाय चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़ेगी : खट्टर

NULL

करनाल : भाजपा ने आगामी गुडग़ांव नगर निगम चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लडऩे का फैसला किया है। यह बात आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कही। उन्होंने संवाददाताओं से 24 सितम्बर को होने वाले निकाय चुनाव के बारे में कहा, हम पार्टी के चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरेंगे। कांग्रेस ने पार्टी के चुनाव चिन्ह पर नहीं लडऩे का फैसला किया है। यह निर्णय हरियाणा के पार्टी नेताओं की राज्य के प्रभारी कांग्रेस महासचिव कमलनाथ के साथ बैठक में किया गया। बहरहाल हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने गुडग़ांव नगर निकाय में निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए तीन पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। यह जानकारी विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + twelve =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।