भाजपा सरकार अब ढोंग छोड़ बदहाल किसानों का माफ करे कर्ज : दीपेन्द्र हुड्डा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा सरकार अब ढोंग छोड़ बदहाल किसानों का माफ करे कर्ज : दीपेन्द्र हुड्डा

NULL

अम्बाला : ‘जनक्रांति यात्रा’ की तैयारियों के लिये आज अम्बाला के समीपवर्ती नारायणगढ़ में आयोजित कार्यकर्ता सभा में मौजूद भारी संख्या में कार्यकर्ताओं से आर-पार की लड़ाई के लिये जुट जाने का आह्वान करते हुए कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जो प्रदेश विकास में देश में सबसे आगे था उसे धरातल पर लाने का काम इस खट्टर सरकार ने किया है। दुर्भाग्य की बात है कि एक समय पर विकास की दौड़ में देश में कीर्तिमान स्थापित करने वाला हरियाणा आज अपराध और गैंग रेप में सबसे आगे हो गया है। हरियाणा में अमन चैन, भाईचारे, विकास और किसान-गरीब के लिए संघर्ष का समय आ गया है और इस जन विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ कर दोबारा प्रदेश को भाईचारे की नींव पर विकास की पटरी पर लाना हमारी पहली प्राथमिकता है।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने अभी तक के कार्यकाल में प्रदेश भर में लाखों करोड़ रुपये लागत की महत्वपूर्ण मंजूरशुदा विकास परियोजनाओं को ठंडे बस्ते में डालने का काम किया है। जिसका सीधा नुकसान हरियाणा के लोगों खासकर युवाओं को हुआ है। हुड्डा सरकार के कार्यकाल में चंडीगढ़ से यमुनानगर वाया नारायणगढ़ रेलवे लाइन 2013-14 के रेल बजट में मंजूर करवाई थी। भाजपा सरकार ने उसको भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 18 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।