भाजपा-कांग्रेस के नेता कर रहे हैं घुटन महसूस, मची है भगदड़ : अभय चौटाला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा-कांग्रेस के नेता कर रहे हैं घुटन महसूस, मची है भगदड़ : अभय चौटाला

NULL

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष और इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला ने कहा कि आज कांग्रेस और भाजपा दोनों में भगदड़ मची हुई है और दोनों पार्टियों के नेता घुटन महसूस कर रहे हैं। यही कारण है कि जहां भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हैं तो दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री चौ बीरेंद्र सिंह सोनिया गांधी से मुलाकात कर रहे हैं। अभय चौटाला कुरुक्षेत्र में झांसा रोड पर स्थित पारस बैंकेेट हाल में जिला इनेलो के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के लिए आए थे। बैठक का आयोजन 25 सितंबर को जननायक चौ देवीलाल की जयंती के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर किया गया।

इस बैठक को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, सांसद रामकुमार कश्यप, पूर्व मंत्री एवं पिहोवा के विधायक जसविंद्र सिंह संधू सहित अनेक नेताओं ने संबोधित करते हुए 25 सितंबर को भिवानी में आयोजित रैली के लिए कार्यकर्ताओं से रिकार्ड तोड़ भीड़ जुटाने की अपील की। बैठक की प्रबंध व्यवस्था नलिन गोयल व नितिन गोयल बंटू द्वारा की गई थी। अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के नेताओं में भगदड़ मची हुई है। प्रदेश में आने वाली सरकार इनेलो की बनेगी। इसीलिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के नेता इनेलो में टिकट के आश्वासन पर आना चाहते हैं, लेकिन इनेलो ऐसे मौकापरस्त नेताओं की भीड़ इक_ा नहीं करेगी। भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि तीन वर्ष के शासनकाल में भाजपा के राज में प्रदेश में विकास के स्थान पर विनाश हुआ है। कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। मनोहर सरकार ने हरियाणा को पूरी दुनिया में कंलकित किया है।

– रामपाल शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।