सूरजकुंड में भाजपा का मंथन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सूरजकुंड में भाजपा का मंथन

बैठक में विभन्न प्रकोष्ठों से आए 50 पदािधकारी शामिल हुए। बैठक सत्र की शुरूआत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

फरीदाबाद : भाजपा ने लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों को लेकर बिगुल बजा दिया है जिसको लेकर सूरजकुंड में आज दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारणी बैठक का दोपहर बाद शुभारम्भ हुआ। पहले दिन बैठक की अध्यक्षता बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ओर प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने की। पहले दिन की बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी, तमाम जिलो के प्रभारी ओर जिला अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इन्हीं मुद़्दों पर व्यापक चर्चा हुई। खुद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने मीिडया के सामने उक्त बिंदुओं पर हुई चर्चा को प्रमुखता से रखा।

बैठक में विभन्न प्रकोष्ठों से आए कुल 50 पदािधकारी शामिल हुए। बैठक सत्र की शुरूआत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला एवं प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्‌ट ने की। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दलितों और किसानों के भरोसे अपनी नैया पार कराने की जुगत में है। राजनीति के जानकारों का कहना है कि बसपा और इनेलो के बीच हुए गठबंधन से घबराकर भाजपा दलितों व किसानों पर अधिक फोकस कर रही है। क्योंकि हरियाणा में दलितों की आबादी 20 फीसदी से अधिक है। दलितों की राजनीित करने वाली बहुजन समाज पार्टी भी चुनावों में इन्हें नहीं भुना पायी। अब भाजपा इन्हें अपना हितैषी बताकर भुनाने की जुगत में है।

दलित बाहुल्य में रात्रि प्रवास
पार्टी सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों हरियाणा में बसपा और इनेलो के बीच हुए गठबंधन से घबराकर भाजपा दलितों पर तेजी से डोरे डालना शुरू कर दिया। इसी कडी़ में दलित बाहुल्य गांवों में राित्र प्रवास का कार्यक्रम बनाया गया। प्रदेश में चयनित 237 दलित बाहुल्य गांवों में भाजपा के मंत्री से लेकर जिलाध्यक्ष तक के पदािधकारी और मंडल स्तर के पदािधकारी उनके घर जाकर राित्र प्रवास किया। उनकी समस्याएं सुनी और नब्ज टटोली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि कुल चयनित गांवों में से 95 फीसदी गांवों में पार्टी पदािधकारी राित्र प्रवास किए। उनकी समस्याएं सुनी।

– राकेश देव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।