कांग्रेस-इनेलो को बड़ा झटका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस-इनेलो को बड़ा झटका

बराला ने कहा उम्मीदवारों का प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में जो फैसला होगा पैनल बना कर केंद्रीय

रोहतक : कांग्रेस व इनेलो को बडा झटका लगा है। सफीदा से इनेलो के पूर्व विधायक कलीराम पटवारी व कैथल से तीन बार विधानसभा उम्मीदवार रहे कैलाश भगत व झज्जर से कांग्रेस नेता रमेश वाल्मीकि सहित कई पार्षद व पूर्व पार्षदों ने भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में पार्टी में शामिल हुए है, जिस पर पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का परिवार बढ रहा है और पार्टी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा लोकसभा की दस की दस सीटे जीतेगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों का जल्द फैसला किया जाएगा। प्रत्येक सीट पर चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया जा रहा है, जिसे चुनाव समिति को भेजा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्रोई व नवीन जिंदल के भाजपा में शामिल होने पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ऐसी कोई संभावना नहीं है।

बुधवार को भाजपा में शामिल होने वालो में सफीदो से इनेलो के पूर्व विधायक रहे कलीराम पटवारी, इनेलो नेता और कैथल से तीन बार चुनाव लड़ चुके कैलाश भगत, झज्जर से चुनाव लड़ चुके रमेश बाल्मिकी, सांपला से पार्षद शिवकुमार रंगीला, कांग्रेस सरकार में जिला परिषद चेयरमैन रहे विनोद हुडा किलोई, पार्षद झज्जर से सुरजीत सतेे सैनी, दिनेश यादव, धर्मवीर, हेमंत वाल्मिकी, पूर्व चेयरमैन मेहर सिंह, पूर्व सरपंच रणबीर, इनेलो के पूर्व सचिव सूरजमल कुंडू, पूर्व सरपंच राजपाल व कलानौर नगरपालिका के पार्षद विष्णु हैं, उन्होंने भी भाजपा में आस्था जताई है।

बाद में पत्रकारो से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि लोकसभा उम्मीदवारों का प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में जो फैसला होगा पैनल बना कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाएगा और टिकट का फैसला केंद्रीय ही नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का गठबंधन केवल जनता से है और संगठन मजबूती से काम कर रहा है।

(मनमोहन कथूरिया)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।