गैर भाजपाई संगठनों को कांग्रेस से हाथ मिलाना चाहिए : भूपेन्द्र सिंह हुड्डा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गैर भाजपाई संगठनों को कांग्रेस से हाथ मिलाना चाहिए : भूपेन्द्र सिंह हुड्डा

हुड्डा ने गैर भाजपा पार्टियों से कांग्रेस से हाथ मिलाने की अपील की और भरोसा दिलाया कि उन्हें

हरियाणा में किसी भी दल को सरकार बनाने के लिए स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के आसार के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने गैर भाजपा पार्टियों से कांग्रेस से हाथ मिलाने की गुरुवार को अपील की। हुड्डा ने रोहतक में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह जनादेश भाजपा के खिलाफ है। 
भाजपा को दूर रखने के लिए जजपा, इनेलो, निर्दलीय सहित अन्य को कांग्रेस से हाथ मिलाना चाहिए।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस ने जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला को मुख्यमंत्री पद की पेशकश की है, उन्होंने कहा कि इस तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है। 
पूर्व मुख्यमंत्री रोहतक जिले के गढ़ी सांपला-किलोई में भारी मतों के अंतर से आगे चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वादों को पूरा नहीं कर पाने और काम नहीं करने के कारण लोगों ने भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया है। उन्होंने गैर भाजपा पार्टियों से कांग्रेस से हाथ मिलाने की अपील की और भरोसा दिलाया कि उन्हें उचित सम्मान दिया जाएगा। हुड्डा ने कहा, ‘‘हम मजबूत सरकार बनाने के लिए तैयार हैं।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।