भाखड़ा नहर विवाद: INLD ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा के पानी की कमी पर सवाल उठाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाखड़ा नहर विवाद: INLD ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा के पानी की कमी पर सवाल उठाया

BBMB में हरियाणा की सदस्यता की मांग तेज

हरियाणा और पंजाब के बीच भाखड़ा नहर के पानी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बीबीएमबी के निर्णय के क्रियान्वयन की मांग की। INLD ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा के पानी की कमी और सरकार की असंवेदनशीलता पर सवाल उठाया।

हरियाणा और पंजाब के बीच भाखड़ा नहर के पानी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की तकनीकी समिति द्वारा 23 अप्रैल को लिए गए निर्णय के क्रियान्वयन की मांग की है। इस मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस पीसी में विधायक आदित्य चौटाला और महिला प्रकोष्ठ इनेलो की प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला मौजूद रहे। हरियाणा को 36 एकड़ मिलियन फीट पानी चाहिए और उपलब्ध केवल 14 एकड़ मिलियन फिट है। माजरा ने कहा कि BBMB ने पहले हरियाणा का एक सदस्य होता था जो पानी प्रबंधन को देखता था।

पंजाब में राजनीति कर रहे केजरीवाल

BBMB में नियुक्ति नहीं होने से प्रदेश के हित प्रभावित होते रहे है। सरकार को पानी की किल्लत कम करने के लिए समय से पहले कदम उठाने चाहिए। केजरीवाल ने SYL का पानी पंजाब का बताया था अब जब दिल्ली में हार गए है, तो अब पंजाब में राजनीति करने लगे है। ये सब जनता की आंख में धूल झोंकना चाहते है।

पंजाब ने रोका हरियाणा का पानी, कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने जताई नाराजगी

BBMB में हरियाणा का सदस्य नियुक्त करने की मांग

सीएम नायब सैनी को पानी समस्या समाधान के लिए केंद्र से बात करेगी। जब INLD प्रदर्शन करेगी तो केंद्र के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ ही BBMB में हरियाणा का सदस्य नियुक्त करने की मांग करेंगे। सरकार ने समय रहते कदम नही उठाए बीजेपी सरकार असंवेदनशील सरकार है। 1600 क्यूसिक पानी आज भी पाकिस्तान जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।