गौ मांस की तस्करी करने वाले गैंग सक्रिय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गौ मांस की तस्करी करने वाले गैंग सक्रिय

NULL

पानीपत: उत्तर प्रदेश की सरकार बनते ही योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बने। योगी आदित्यनाथ ने अवैध गौ मांस की तस्करी को रोकने के लिए पुरे उत्तर प्रदेश में अवैध स्लाटर हाउस बंद किये। जिससे पानीपत व् साथ लगते उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर गौ मांस की अवैध तस्करी पर रोक गई। पानीपत के आम जनता सुख की सांस लेने लगी थी की अब उत्तर प्रदेश से अवैध गौ मांस की सप्लाई बंद हुई। लेकिन अब दुबारा से अवैध गौ मांस की तस्कंरी करने वाले गैंग सक्रिय हो गया हैं। सुबह लगभग 7 बजकर 45 मिनट पर सिवाह गांव के पास पुलिस ने अवैध गौ मांस से भरी बलैरो की जीप पकडी गई। यह बलैरो की जीप मोटे मीट का कारोबारी पप्पू की बताई जा रही हैं। क्योकि पिछले कई सालों से वह पानीपत में मांस का कारोबार कर रहा हैं। गांव के लोगो का कहना हैं की गौरक्षक दल वालों ने बैलेरो जीप को पकडा हैं जिसमें मोटे मीट और गाय का करीब 10 क्विंटल माँस था। उनका कहना हैं की बैलेरो जीप में अवैध मांस ले जाया जा रहा था।

गौ रक्षकों का आरोप हैं कि शहरी विधायिका रोहिता रेवडी के पति सुरेंदर रेवडी के संरक्षण मांस का अवैध कारोबार फल फूल रहा हैं। फिलहाल पुलिस ने मांस तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पानीपत में गौ तस्कर बेखौफ अवैध मांस की तस्करी करते हुए नजर आ रहे हैं। यह पहला मामला नहीं जब कोई मांस से भरी जीप पकडी गई हो। हरियाणा के साथ लगते राज्य उत्तरप्रदेश से अवैध मांस की सप्लाई होती है। इस अवैध मांस की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस व् प्रशसान अपंग नजर आ रहा हैं । जहां भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ गाय को बचाने व् मीट के कारोबार को बंद करवाने की बात करती करती है।वही पानीपत भारतीय जनता पार्टी से विधायक रोहिता रेवडी के पति पर अवैध मांस की तस्करी करने वाले लोगो का साथ देने के आरोप लगाए जा रहे है।आप को बता दे पप्पू व् महराज पानीपत में मांस के बडे तस्कर है जो की उत्तर प्रदेश से मांस लेकर आते हैं।

(राकेश कुमार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।