कनाडा उच्चायुक्त से मिले बराला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कनाडा उच्चायुक्त से मिले बराला

NULL

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने अपने 10 दिवसीय कनाडा दौरे के दौरान कनाडा उच्चायुक्त विकास स्वरूप से मुलाकात की तथा कनाडाई लोगों के हरियाणा में निवेश करने की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने हरियाणा सरकार की विकासात्मक सोच, व्यापार करने की सरल प्रक्रिया एवं निवेश संभावनाओं पर खुलकर चर्चा करते हुए भविष्य की रणनीति बनाई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने वीरवार को कनाडा की राजधानी ओटावा में भारतीय उच्चायुक्त विकास स्वरूप के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने कनाडा में भारतीय विशेषकर हरियाणा के लोगों को आने वाली परेशानियों के संबंध में गंभीरता से चर्चा की। इसके बाद प्रदेश में निवेश बढाने की संभावना पर जोर देते हुए उन्होंने उच्चायुक्त विकास स्वरूप के साथ हरियाणा में व्यापार की अपार संभावनाओं, एक छत के नीचे व्यापार संबंधी अडचनों को दूर करने के लिए एकल खिडकी व्यवस्था और सरकार, प्रशासन के सहयोगात्मक रवैए पर जानकारी सांझा की। चर्चा के दौरान भारतीय उच्चायुक्त ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के साथ से ही माहौल में बडा बदलाव है।

स्थानीय सरकार भारतीय मूल के लोगों के साथ-साथ भारत सरकार के बारे में सकारात्मक सोच रही है। प्रधानमंत्री की छवि और विचारधारा को देखकर स्थानीय आप्रवासी लोगों का मनोबल बढा हुआ है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर आगे बढने से लोगों में हरियाणा जाने को लेकर रूचि दिखा रहे हैं। इसके बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि बहुत जल्द आप्रवासी हरियाणवीं अपने प्रदेश का सामुदायिक विकास एवं निवेश के दृष्टिगत दौरा करने यहां आएंगे। उन्होंने अपने दौरे को प्रदेश के हित के मुताबिक कामयाब बताया और कहा कि कनाडा में बसे हरियाणवीं लोगों ने प्रदेश को लेकर अच्छी योजनाओं पर काम करने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।