बराला ने चौटाला पर लगाया गैर जिम्मेदाराना राजनीति का आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बराला ने चौटाला पर लगाया गैर जिम्मेदाराना राजनीति का आरोप

इनेलो नेताओ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले कभी जेल भरो आंदोलन नही चलाया जबकि अब फैसले

नरवाना : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पत्रकार वार्ता के दौरान इनेलो पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इनेलो पार्टी का जेल भरो आंदोलन मात्र ड्रामा है। इनेलो नेताओ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले कभी जेल भरो आंदोलन नही चलाया जबकि अब फैसले के अनुसार हरियाणा को एसवाईएल का पानी मिलना तय है। इनेलो नेता अगुंली कटवाकर शहीद होने वाली बात कर रहे है। बराला ने काग्रेस पार्टी पर भी प्रहार किया और कहा कि अशोक तंवर की साईकिल यात्रा व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की जनक्रांति रैली सिर्फ अपना अस्तित्व बचाने मात्र है। उन्होने कहा कि विपक्षी पार्टियों के नेता भाजपा पार्टी पर बेबुनियाद आरोप लगाते है।

तथ्यों के आधार पर भाजपा सरकार पर कोई आरोप नही लगा सकता। बराला ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पर भी गैर जिम्मेदाराना राजनिति के आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होने कभी भी प्रदेश का भला नही सोचा। बराला ने कहा कि बिना मीटर फ्री बिजली के नारे से प्रदेश तरक्की नही कर सकता लेकिन पूर्व की सरकारों ने प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ा दिया। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर टेल पर पानी पहुचाया है। जिसकी प्रशंसा विपक्षी नेता भी कर रहे है।

इस मौके पर प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, जिला महासचिव रिछपाल शर्मा, ईश्वर गोयल, सुमन बेदी, सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य रामफल लौट, हसंराज समैण, धमतान मंदीप चहल, राकेश रेढू, सुरेश पांचाल सहित कार्यकर्ता मोजूद थे।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

– बिन्टू श्योराण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।