विस चुनाव : शाह ​देंगेे 90 में से 70 का फार्मूला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विस चुनाव : शाह ​देंगेे 90 में से 70 का फार्मूला

हरियाणा भाजपा फील गुड में है। लोकसभा की सभी दस सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद पार्टी

नई दिल्ली : हरियाणा भाजपा फील गुड में है। लोकसभा की सभी  दस सीटों पर जीत दर्ज करने के बाद पार्टी के व​रिष्ठ नेता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए है। सीएम मनोहर लाल खुद 90 विधानसभा का अपना खाका तैयार कर चुके है। हिसार से जनसमपर्क ​अभियान श़रू कर मनो ने विपक्ष पर राजनीतिक हमले तेज कर दिए है। विधानसभा चुनाव की तैयारियों का खाका प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में खुद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बनाएंगे। 
कोर ग्रुप की यह बैठक 9 जून को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में होगी। बैठक में ही राज्य विधानसभा की 90 में से 70 सीट जीतने का लक्ष्य तय किया जाएगा। लक्ष्य को साधने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ प्रदेश के उन मुद्दों पर भी चर्चा होगी जो चुनाव के दौरान उठ सकते हैं। बैठक से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल की शाह से अलग बैठक भी तय की गई है, इसलिए मुख्यमंत्री अपने पहले से तय फरीदाबाद में कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह से 11 बजे तक नई दिल्ली पहुंच जाएंगे। 
बता दें, प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप में पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, रतन लाल कटारिया और कृष्णपाल गुर्जर सहित प्रदेश के मंत्री रामबिलास शर्मा, कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, अनिल विज सहित पार्टी के तीनों महामंत्री भी हैं। इस बार पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह इस कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लेंगे या नहीं, यह अभी भविष्य के गर्भ में है क्योंकि पहले उन्हें केंद्र में मंत्री होने के नाते बुलाया जाता था मगर इस बार वे केंद्र में मंत्री नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।