लोकसभा के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव : बीरेंद्र सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लोकसभा के साथ हो सकते हैं विधानसभा चुनाव : बीरेंद्र सिंह

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता दोनों चुनाव को लेकर तैयार रहे। जींद उप चुनाव में मिली जीत

जींद : केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी हो सकते है। कार्यकर्ता दोनों चुनाव को लेकर तैयार रहे। जींद उप चुनाव में मिली जीत से साफ हो गया है कि प्रदेश में आने वाली सरकार भाजपा की होगी। कांग्रेस के साथ पास गरीब वर्ग के लोगों को वोट माना जाता था आज वो भाजपा के साथ हो गया है।

वे राजीव गांधी महाविद्यालय सभागार में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश में 12 करोड़ किसानों के खाते में छह हजार रुपए एक साल में तीन किश्तों में सरकार देगी। किसानों की आमदन को दोगुना करने का लक्ष्य हमारी सरकार ने रखा है। 2022 तक किसानों की आमदन को दोगुना किया। दुनिया की कमेरे वर्ग की कोई पूछ नहीं थी।

इस सरकार ने कमेरे वर्र्ग को अहमियत दी है। किसानों ने आज तक यह नहीं सोचा था कि कोई सरकार उनके खाते में सीधे रुपए देगी। पहली बार भाजपा सरकार ने ऐसा काम किया है। एक लाख करोड़ रुपए चार-चार माह के अंतरात में दो-दो हजार रुपए किसान के खाते में आएंगे। पांच एकड़ से कम वाले किसान के खाते में यह राशि आएगी। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य 300 करोड़ लोगों को ऊपर उठाना है जो कि कमेरे वर्ग में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।