तंवर का तंज : अपराधियों के हौसले बुलंद हरियाणा में जंगलराज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तंवर का तंज : अपराधियों के हौसले बुलंद हरियाणा में जंगलराज

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा कानून व्यवस्था फेल हो गई है और अपराधियों

झज्जर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा कानून व्यवस्था फेल हो गई है और अपराधियों के हौंसले बुलंद है। कानून की बजाए अपराधियों का जंगलराज चल रहा है। इसी का परिणाम है कि कई जिलों में सामाजिक और राजनीतिक लोगों की हत्या की जा चुकी है। आमजन कहीं भी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। महिलाओं को घरों से बाहर निकलने में डर लग रहा है। 
अशोक तंवर हलके के गांव देवरखाना में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की दिन दहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी जाती है जिससे कानून व्यवस्था का दिवालियापन साबित होता है। उन्होंने विधानसभा चुनाव पर कहा कि परिणाम लोकसभा चुनाव से अलग होंगे और कांग्रेस की सरकार बनेगी। 
भाजपा घमंड में चूर है जबकि सच्चाई यह है कि लोगों को बरगलाने वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में कोई विकास कार्य नहीं किया। इसके विपरित भाईचारा तोडऩे के साथ-साथ बेरोजगारी और महंगाई बढ़ाने का काम भाजपा ने सफलतापूर्वक तरीके से किया। विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें सबक सीखाने का मन बना लिया है। कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने का संदेश देते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।