कुरुक्षेत्र के रण में मेरा अर्जुन होगा विजयी : अभय चौटाला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कुरुक्षेत्र के रण में मेरा अर्जुन होगा विजयी : अभय चौटाला

कुरुक्षेत्र के रण में मेरा अर्जुन होगा विजयी। हरियाणा को चार बार जलवाया, कांग्रेस ने प्रदेश का भाईचारा

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी अर्जुन चौटाला ने आज हरियाणा के एकमात्र शक्तिपीठ भद्रकाली मंदिर में पूजा अर्चना करने, गुरुद्वारा छठी पातशाही में शीश नवाने के पश्चात अपने हजारों समर्थकों के साथ लघु सचिवालय में जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं उनके पिता अभय चौटाला, करण चौटाला, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, मौजूद थे।

इस मौके पर अभय चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों जनता की आशाओं पर खरी नहीं उतरी। भाजपा ने 35-36 बिरादरी का नारा देकर प्रदेश का भाईचारा खराब किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के रण में मेरा अर्जुन होगा विजयी। हरियाणा को चार बार जलवाया, कांग्रेस ने प्रदेश का भाईचारा खराब करने में आग में घी डालने जैसा काम किया। प्रदेश में चार बार हुए हादसों में पुलिस की गोली से लगभग 100 नवयुवकों की जान गई। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन की आग में भाजपा और कांग्रेस ने षड्यंत्र रचकर प्रदेश के 32 नौजवानों को मरवाया।

उन्होंने कहा कि इनेलो इस लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटे जीतकर बड़े राजनीतिक दल के रूप में उभरेगी और केंद्र में न तो भाजपा की सरकार बनेगी और न ही कांग्रेस की। तीसरे मोर्चे की सरकार इनेलो सांसदों के सहयोग से बनेगी और इनेलो केंद्र में बनने वाली सरकार को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, किसानों का पूरा कर्जा माफ करने, युवाओं को रोजगार देने, जीएसटी का सरलीकरण करने जैसी शर्तें पूरी करने का आश्वासन लेने के पश्चात ही समर्थन देगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 12 मई को ऐनक का बटन दबाकर अर्जुन चौटाला को विजयी बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।