Haryana CMO में हुई तीन नई नियुक्तियां, तरुण भंडारी बने राजनीतिक सचिव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Haryana CMO में हुई तीन नई नियुक्तियां, तरुण भंडारी बने राजनीतिक सचिव

हरियाणा में OSD, राजनीतिक सचिव और मीडिया सचिव की नियुक्ति

हरियाणा मुख्यमंत्री ऑफिस में 3 अहम नियुक्तियां कर दी गई हैं। इन नियुक्तियों का लंबे समय से इतंजार था। अब हरियाणा में विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD), राजनीतिक सचिव, मीडिया सचिव की नियुक्ति हो गई है। इन नियुक्तियों को CM नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाई। तीन अहम नियुक्तियों में वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा को मुख्यमंत्री का विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) लगाया गया है। वहीं, पंचकूला के रहने वाले तरुण भंडारी को राजनीतिक सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर के मीडिया सचिव रहे प्रवीण अत्रे को फिर से वही मीडिया सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

Charan 33 1

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का दिखा प्रभाव

हरियाणा CMO में हुईं तीनों नियुक्तियों में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का प्रभाव दिखाई दिया। बता दें कि CM नायब सैनी के राजनीतिक सचिव नियुक्त हुए तरुण भंडारी पूर्व CM खट्टर के कार्यकाल में भी CMO में राजनीतिक सचिव की भूमिका में थे। वहीं, प्रवीण अत्रे भी पूर्व CM के करीबी रहे हैं, और उन्होंने उनके कार्यकाल में भी मीडिया सचिव की भूमिका निभाई है। इसके अलावा OSD बने वीरेंद्र सिंह बढ़खालसा भी पूर्व CM के कार्यकाल में CMO में रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 16 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।