फरीदाबाद में एक और हादसा : मकान में लगी आग, दम्पति जिंदा जले - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फरीदाबाद में एक और हादसा : मकान में लगी आग, दम्पति जिंदा जले

डबुआ कालोनी के एक ईमारत की आग का मामला अभी शांत नहीं और रविवार शाम एक मकान में

फरीदाबाद : डबुआ कालोनी के एक ईमारत की आग का मामला अभी शांत नहीं और रविवार शाम एक मकान में लगी आग की भेंट एक दम्पति चढ़ गया। गंभीर हालत में बुर्जग दम्पति को एक निजि अस्पताल में ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आग की सूचना मिलते गांधी कालोनी के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह मकान में भी गांधी कालोनी की तंग गलियों में था। 
फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंची तो उन्हें भी आग बुझाने में परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना मिलते ही इलाके पार्षद सतीश चंदीला एवं पूर्व पार्षद योगेश ढींगड़ा पहुंच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम गांधी कालोनी के एक मकान में अचानक आग लगी गई। जिसमें करीब 60 वर्षीय एस पी शर्मा व उनकी पत्नी पुनम देवी 58 वर्षीय आग की चपेट में आ गए। बताया जाता है कि उनकी पत्नी पुनम देवी अपने पति को बचाने में लगी हुई और वह भी आग की चपेट में आ गई। 
इस एक बच्ची उनके साथ कमरे में थी लेकिन लोगों ने जैसे खिड़की तोड़ कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन तब तक दम्पति बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उन्हें निजि अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही अगिनशमन विभाग की गाडिया़ं मोके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। मृतक एस पी शर्मा पुराने कांग्रेसी कार्यकर्ता थे। एस पी शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बी आर ओझा के साथ भी कांग्रेस के लिए कार्य किया था। जिसके चलते कांग्रेसी नेताओं में दुख की लहर दौड़ गई। 
याद रहे कि डबुआ कालोनी हादसे में एक महिला सहित दो बच्चों की निर्मम मौत हुई है। यह प्ले स्कूल एक कपड़े की दुकान के ऊपर चल रहा था। आग लगने के बाद बचाव ना होने की वजह से प्ले स्कू ल की संचालिका व उनके दो बच्चों की इस हादसे में मौत हो गई है। माना जा रहा है कि इस हादसे को सबक मानते हुए नगर निगम व जिला प्रशासन ने अवैध व्यवसायिक संस्थानों पर चाबुक चलाने का निर्णय लिया गया है। पंरतु देखना यह है कि चुनावी सीजन में आखिरकार निगम प्रशासन इस कार्रवाई को सफल तौर पर लागू करने में कितना सफल हो पाता हैा

– राकेश देव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।