हजारों कार्यकर्ताओं संग गिरफ्तारी देने के साथ अभय का ऐलान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हजारों कार्यकर्ताओं संग गिरफ्तारी देने के साथ अभय का ऐलान

अभय सिंह चौटाला ने हजारों कार्यकत्र्ताओं के साथ गिरफ्तारी देते हुए इस बात का ऐलान किया कि हरियाणा

जींद : सूबे में प्रतिपक्ष नेता एवं संघर्ष की घड़ी में इनेलो का प्रदेश के अंदर नेतृत्व कर रहे अभय सिंह चौटाला ने हजारों कार्यकत्र्ताओं के साथ गिरफ्तारी देते हुए इस बात का ऐलान किया कि हरियाणा के लिए जरूरी एसवाईएल का पानी जब तक इस धरा पर नहीं आएगा, तब तक आंदोलन का यह कारवां यूंही चलता रहेगा। क्योंकि इनेलो ने सदैव किसानों और कमेरा वर्ग के हितों के लिए संघर्ष किया है। उनकी फितरत में यह शामिल नहीं है कि जिनका साथ लें, उनको दगा दें। यह नेचर कांग्रेसियों और भाजपाइयों की है। इसलिए पूर्व उपप्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की कर्मभूमि के लोग इस जल आंदोलन में बढ़-चढ़कर साथ देेते हुए इस बात के साक्षी बने कि उन्होंने जब भी मन में ठानी है, उसे पूरा करने का काम किया है।

अभय सिंह चौटाला ने यह वक्तव्य मंगलवार को जींद की नई अनाज मंडी में एसवाईएल के मसले को लेकर गिरफ्तारी देने से पहले कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। नई अनाज मंडी में पहुंचने से पहले जींद हल्के के हजारों कार्यकत्र्ताओं ने शहर में रोड़ शो किया। रोड़ शो में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा, डॉ. कृष्ण मिढ़ा और भूपेंद्र जुलानी तन को तपाने वाली इस गर्मी में हजारों कार्यकत्र्ताओं संग सरकार पर गरजते-बरसते हुए नर्ई अनाज मंडी पहुंचे।

इस मौके पर बसपा के प्रदेश प्रभारी प्रकाश भारती, दया चंद लकेरा, जिला प्रधान कृष्ण राठी, जुलाना विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, हरियाणा के युवा प्रभारी प्रदीप गिल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भगवान दास, जगदीप बुआना, किताब सिंह भनवाला, बिजेंद्र रेढू, सतीश जैन, अनुराग खटकड़, कृष्ण ढांडा, सतीश पिंडारा, सुमेर चाबरी, नरेश गौतम आदि मौजूद थे।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

– संजय शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।