अमोनिया मामला : दिल्ली व हरियाणा के बीच बैठक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अमोनिया मामला : दिल्ली व हरियाणा के बीच बैठक

NULL

नई दिल्ली : यमुना के पानी में अमोनिया की बढ़ रही मात्रा को लेकर दिल्ली सरकार और हरियाणा सरकार के बीच चल रहे तनाव को कम करने और अमोनिया की समस्या का हल निकालने के लिए हरियाणा और दिल्ली सरकार के अधिकारियों के बीच नई दिल्ली में बैठक हुई। हालांकि इस बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव तो पहुंचे लेकिन दिल्ली के मुख्य सचिव नहीं पहुंचे। उनकी जगह दिल्ली जलबोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बैठक का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान दोनों राज्यों के अधिकारियों ने अमोनिया को लेकर अपने-अपने पक्ष रखे और इसके समाधान पर प्रतिबद्धता जतायी।

इस संबंध में दिल्ली जलबोर्ड के उपाध्यक्ष दिनेश मोहनिया ने बताया कि बैठक में अमोनिया की मात्रा को लेकर हरियाणा के अधिकारियों को अवगत कराया गया। इस दौरान पानीपत के दौरे की जानकारी तथा उस दौरान लिये गये पानी के सैंपल की रिपोर्ट भी दिखायी गई। मोहनिया ने कहा कि अमोनिया की वजह से दिल्ली में पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है। हमने हरियाणा के अधिकारियों से कहा कि वे हमें कच्चा पानी यमुना के माध्यम से उपलब्ध न कराएं बल्कि इस कच्चे पानी को कैनाल के माध्यम से उपलब्ध कराएं ताकि इसमें अमोनिया का कंटैमिनेशन न हो। उन्होंने कहा यदि ऐसा होता है तो ठीक है अन्यथा इस मामले को एनजीटी के सामने उठाया जाएगा।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।