हरियाणा में योग समारोह में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हरियाणा में योग समारोह में अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

हरियाणा में 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह 21 जून को रोहतक में आयोजित

हरियाणा में 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह 21 जून को रोहतक में आयोजित किया जाएगा जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यातिथि होंगे। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी इस अवसर पर योग कार्यक्रम में भाग लेंगे। 
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुये बताया कि राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में मनाने का फैसला लिया है जिसके तहत विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर यमुनानगर के जगाधरी तथा उपाध्यक्ष संतोष यादव महेंद्रगढ़ जिले के अटेली में आयोजित समारोह में मुख्यातिथि होंगे। 
प्रवक्ता के अनुसार शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा-महेंद्रगढ़, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हिसार जिले के नारनौंद, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ झज्जर शहर, परिहवन मंत्री कृष्ण लाल पंवार पानीपत के इसराना, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन सोनीपत के राई, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अंबाला कैंट और अंबाला शहर, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल और कृष्ण पाल-फरीदाबाद तथा लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री राव नरबीर सिंह और गुरुग्राम से सांसद राव इंद्रजीत सिंह-गुरुग्राम, जनस्वास्थ्य आभियांत्रिकी राज्य मंत्री बनवारी लाल रेवाड़ के बावल, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण कुमार कुरुक्षेत्र के शाहबाद, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज करनाल के इंद्री, केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया-पंचकूला, कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी-कैथल, करनाल से सांसद संजय भाटिया-करनाल, सोनीपत से सांसद रमेश कौशिक-सोनीपत, राज्यसभा सदस्य चौधरी बीरेंद, सिंह-जींद के नरवाना, राज्यसभा सदस्य जनरल डी. पी. वत्स फतेहाबाद के टोहाना, सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल-सिरसा, हिसार से सांसद ब्रीजेंद, सिंह-हिसार, भिवानी-महेंद्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह-भिवानी में आयोजित समारोह में मुख्यातिथि होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।