रोहतक : प्रतिपक्ष नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में भाजपा ने कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के सभी मंत्रालय भ्रष्टाचार में लिप्त है और जल्द वे इनका खुलासा करेंगे। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पर हमले की कड़ी निंदा की और बोले की ऐसा नहीं होना चाहिए। रविवार को इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला रोहतक, सांपला व लाखनमाजरा ब्लॉक कार्यालयों पर सरपंचों द्वारा दिए जा रहे धरने पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंचायती राज में ई-प्रणाली लागू की है, वह लोगों को परेशान करने के लिए शुरू की गई है।
आधी अधूरी योजना के तहत सरकार ने ई-प्रणाली शुरू की है। सरकार को ई-प्रणाली में सुधार करना चाहिए और जो जरूरी सुविधाएं वह उपलब्ध करवानी चाहिए। साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा सरपंचों के अपमान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कहा प्रदेश सरकार का कोई भी मंत्रालय ऐसा नही बचा है, भ्रष्टाचार में लिप्त न हो। वे जल्द ही पंचायती राज, शहरी निकाय व आबकारी मंत्रालय में हुए घोटालों को उजागर करेंगे। आम आदमी पार्टी के हरियाणा में चुनाव लडऩे के सवाल पर अभय सिंह चौटला ने सभी को अपना राजनैतिक दल बढ़ाने का अधिकार है।
केजरीवाल से प्रदेश की जनता अपने आप पूछ लेगी कि हरियाणा के प्रति पंजाब में उनकी दोहरी नीति क्यों है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये ही नही पता चल रहा है कि हरियाणा में कौनसी कांग्रेस है। कांग्रेस पार्टी अलग अलग गुटों में बंटी हुई। कांग्रेस चुनावी मोड में नही घमासान के मोड़ में हैं। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के साथ संपर्क के सवाल पर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला चुपी साध गए।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।
(मनमोहन कथूरिया)